फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over monkey vermin

सीएम बोले, नसबंदी के बाद दूसरे जिलों में नहीं छोड़े जाएंगे बंदर

Fri, 02 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 02 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over monkey vermin

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार नसंबदी के बाद बंदरों को अन्य जिलों में छोड़ने पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है। कहा कि जिस स्थान से बंदरों को उठाकर नसबंदी की है, उन्हें वहीं छोड़ा जाना चाहिए। वर्मिन घोषित स्थानों पर बंदरों को मारा जा सकता है। उन स्थानों पर सौर या विद्युत बाड़ लगेंगे, जहां जंगली जानवरों तथा बंदर अधिक संख्या में पाए जाते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, बाड़ में करंट अधिक नहीं हैं, परंतु जंगली जानवरों को भगाने के लिए यह पर्याप्त है। सीएम नौणी स्थित डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 32वें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे। कहा कि वनों में और अधिक शीतोषण फलों के पेड़ लगाए जाने चाहिए। उन्होंने गौरेया के लुप्त होने पर भी चिंता जताई। 
विज्ञापन


कहा कि विपणन की गतिविधियों का डिजिटलकरण आवश्यक है। प्रदेश के सभी विपणन यार्ड जल्द ऑनलाइन किए जाएंगे। सरकार सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में शीत भंडार खोलने को प्रोत्साहन देगी। केंद्र ने प्रदेश में फलों और सब्जियों के शीत भंडारों को कुछ स्थल चिह्नित किए हैं। उन्होंने ई-पत्रिका और कैलेंडर भी जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने विश्वविद्यालय की अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों के प्रयासों की सराहना की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल,  विवि के कुलपति एचसी शर्मा भी मौजूद रहे। 

रिसर्च को किसानों तक पहुंचाएं वैज्ञानिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौणी विवि अनुसंधान के मुख्य केंद्र के रूप में उभरा है। वैज्ञानिकों को चाहिए कि अनुसंधान को किसानों तक पहुंचाएं, जिससे उन्हें लाभ मिले। अनुसंधान तथा विस्तार गतिविधियां का मूल्यांकन गहनता से होना चाहिए। इसके लिए विकास तथा अनुसंधान में अंतर को चिह्नित करने को अतिरिक्त प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 


सूबे के छात्रों को मिलेगा 70 फीसदी आरक्षण
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि सूबे के विद्यार्थियों को प्रदेश विवि में दाखिले के लिए 70 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। नौणी विवि वानिकी में पासआउट विद्यार्थियों को भी वन विभाग की नौकरियों में आरक्षण मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed