फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over hpu teacher recruitment.

एचपीयू शिक्षक भर्ती पर अब मुख्यमंत्री भी बोले

Sun, 16 Aug 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Aug 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over hpu teacher recruitment.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शिक्षकों की नियुक्ति के परिणाम रोकने को जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक नियुक्त किए जाने थे, वे सही प्रक्रिया से चुने जा रहे थे। वे समझते हैं कि इस पर रोक लगाने से पहले विचार करने की जरूरत थी।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रिज मैदान पर पत्रकारों से अनौपचारिक बात की। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य का नाम लिए बगैर की। शपथ ग्रहण समारोह के दो दिन बाद ही राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य ने प्रदेश विश्वविद्यालय में वर्ष 2015 में हुई 11 शिक्षकों की भर्ती के परिणाम पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया की पात्रता पर सवाल उठने के बाद लिए गए इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय की ओर से विज्ञापित कुल 200 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर भी ब्रेक लग गई है। अब राजभवन शिमला के आगामी आदेशों के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। शुक्रवार को ईसी की बैठक शुरू होने से पहले राजभवन ने विवि प्रबंधन को आदेश दिए कि शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही राजभवन ने वर्ष 2012 में 37 पदों के लिए और 2015 में सहायक आचार्य के 11 पदों के लिए रखी गई पात्रता शर्तों और अपनाई गई भर्ती प्रक्रिया का ब्योरा तलब किया है। उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष धूमल ने भर्ती प्रक्रिया की पात्रता पर सवाल उठाते हुए रोक लगाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed