फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over ED summon

ED समन पर बोले सीएम- 'मजबूत खूंटा हूं, हार नहीं मानूंगा'

Tue, 11 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 11 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over ED summon

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन जारी करने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि चुनावी साल में मुझे तंग करना राजनीतिक विरोधियों पर बूमरैंग की तरह उल्टा पडे़गा। इससे मुझे जनता की सहानुभूति ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि ईडी के समन का मतलब ये कतई नहीं है कि मैं दोषी हूं। ये केस का हिस्सा है। मुझे न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है।

विज्ञापन


मैं तथ्यों और आंकड़ों के साथ पूरे मामले को फेस करूंगा। बोले- मैं मजबूत खूंटा हूं, हार नहीं मानूंगा। राज्य सचिवालय परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ फर्जी मामले बनाए गए हैं। ईडी में दर्ज मामला भी राजनीति से प्रेरित है। राई का पहाड़ बनाने की कोशिश हो रही है। मेरी अंतरात्मा साफ है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचना भाजपा को ही महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने अफसोस जताया कि वैधानिक प्रणाली का भी राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल होने लगा है। हिमाचल के लोग अच्छी तरह जानते हैं। अगर विरोधी समझते हैं कि ऐसा करने से कमजोर पड़ जाऊंगा तो वे गलत सोचते हैं। इस मामले को जितना ज्यादा उछालेंगे, उतना ही उनका नुकसान होगा। वीरभद्र ने कहा कि मैं आशावादी हूं, निराशावादी नहीं। इसलिए न्यायिक लड़ाई लड़ूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र रच रहा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। भारत सरकार का प्रवर्तन निदेशालय केंद्रीय मंत्री अरुण जेटी के नियंत्रण में है। जेटली की ओर से इस एजेंसी का दुरुपयोग कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे बनाने में किया जा रहा है।

भाजपा का मतलब बहुत झूठी पार्टी है, जो लोगों को गुमराह करके अपना उल्लू सीधा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। भाजपा का यह मिशन कभी पूूरा नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एक जुट है और उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के चुनावों का हिमाचल में कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का उद्देश्य वीरभद्र सिंह के खिलाफ षड्यंत्र रच कर उन्हें परेशान करना है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में पांव पसार सकें।

उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। वीरभद्र सिंह सभी मामलों में सम्मान के साथ बरी होंगे। इस दौरान संगड़ाह में जोरदार रोड शो निकाला गया। विक्रमादित्य ने कहा कि युवाओं को संगठित करने के लिए पूरे प्रदेश में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इन रैलियों के माध्यम से सरकार की कमियों के बारे में फीडबैक भी मिलती है।

इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, रेणुका कांग्रेस मंडलाध्यक्ष तपेंद्र चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष दिलीप चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव यशपाल चौहान, रेणुका युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय चौहान सहित अनेक नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। 

सर्वेक्षण पर होगा टिकटों का आवंटन: विक्रमादित्य
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। वर्ष 2017-18 के बजट में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा है। हिमाचल कौशल विकास निगम की स्थापना करने वाला देश का पहला राज्य बना है। कांग्रेस सर्वेक्षण के आधार पर ही टिकटों का आवंटन करेगी।

अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को रेणुका में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने आउटसोर्स से भर्ती प्रक्रिया को बंद कर दिया है। जो युवा पूर्व में आउटसोर्स पर नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए स्थायी पॉलिसी बनाई जाएगी।


आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के अंट-शंट घोषणाएं कीं तथा उन्हें अधूरा छोड़ दिया। कांगड़ा को प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाने को लेकर भाजपा भ्रामक प्रचार कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने रेणुका झील की परिक्रमा करके मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीपीएस विनय कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, मित्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed