{"_id":"58efc1b34f1c1b9d36cf905c","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-defeat-in-bhoranj-by-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में हार पर अपनी ही पार्टी पर बरसे सीएम, इन्हें बताया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में हार पर अपनी ही पार्टी पर बरसे सीएम, इन्हें बताया जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 15 Apr 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भोरंज उपचुनाव में हार के लिए कांग्रेस पार्टी संगठन को भी जिम्मेवार ठहराया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भोरंज में कांग्रेस पार्टी का काम चुनाव की घोषणा के बाद ही शुरू हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने भोरंज क्षेत्र में काम नहीं किया। इससे पहले पार्टी ने यहां ठीक से एंट्री भी नहीं की थी। जब चुनाव घोषित हुए, केवल तब ही हल्की सी पार्टी की गतिविधियां हुईं।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह वीरवार को शिमला ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह ने आगे कहा कि बेशक इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा जीती है, मगर इसके बावजूद कांग्रेस के प्रत्याशी को भी अच्छे वोट पड़े है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी का काम यहां अगर पहले से ही मजबूती से चलता तो कांग्रेस यहां चुनाव जीत सकती थी। वीरभद्र बोले कि भाजपा की इस जीत का विधानसभा के आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं दिखेगा। ये क्षेत्र भाजपा का परंपरागत गढ़ रहा है। यहां पर कांग्रेस पहले भी नहीं जीती है।
Trending Videos
बाली का नाम लिए बगैर साधा नगरोटा रैली पर निशाना
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने बेरोजगारी भत्ते की घोषणा प्रदेश विधानसभा में बजट भाषण में की है। अब इसकी चंबा में औपचारिक घोषणा ही होनी है।
उन्होंने जीएस बाली का नाम लिए बगैर नगरोटा बगवां रैली पर तंज करते हुए कहा कि चंबा में प्रस्तावित समारोह से पहले इस बारे में उससे पहले किसी घोषणा को करना महज गपशप है।
उन्होंने जीएस बाली का नाम लिए बगैर नगरोटा बगवां रैली पर तंज करते हुए कहा कि चंबा में प्रस्तावित समारोह से पहले इस बारे में उससे पहले किसी घोषणा को करना महज गपशप है।