फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over child swapping case of kamla nehru hospital shimla

केएनएच में देखेंगे, मानवीय भूल हुई या लापरवाही: वीरभद्र

Fri, 28 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over child swapping case of kamla nehru hospital shimla

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केएनएच शिमला में बच्चे बदलने के मामले पर कहा है कि यह देखा जाएगा कि यह मानवीय भूल हुई है या लापरवाही। अगर बच्चे लापरवाही से बदले गए हैं तो गंभीर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक के बाद होटल होलीडे होम के परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जिस समय बच्चा पैदा होता है, उसी वक्त फुट प्रिंट लिया जाता है। माता का थंब इंप्रेशन भी लिया जाना चाहिए। यह भी पहचान के लिए बहुत अच्छा होगा। कई जगह अनजाने में टैगिंग में गलती हो जाती है। जो हुआ है, वह निश्चित तौर पर लापरवाही का मामला लगता है।
विज्ञापन


एक ही दिन में जब बहुत से बच्चे पैदा होते हैं तो जाने-अनजाने में ऐसी गलती हो ही जाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसकी सख्त ताकीद करनी होगी। जो जिम्मेवार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, वो चाहे डाक्टर हो या नर्स। अब तो डीएनए टेस्ट है। अब स्वैपिंग भी हो जाए तो डीएनए टेस्ट से मामले का समाधान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बागवानों के लिए सरल बनाओ लोन की प्रक्रिया- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की 379वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागवानों के लिए ऋण की प्रक्रिया काफी उदार होनी चाहिए। बागवान चाहे ऋण खेती, उपकरण या सिंचाई उद्देश्य के लिए ले रहे हों इन्हें लाभान्वित करने के लिए प्रक्रिया को और अधिक सरल तथा मानकों को उदार बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी बैंक विशेषकर किसानों व बागवानों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं अपनाकर बैंक की उन्नति एवं विकास की मुख्यमंत्री ने सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता होती है कि बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी शाखाओं का विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नाबार्ड के बागवानी क्षेत्र पर आधारित दस्तावेज स्टेट्स एंड रिपोर्ट का विमोचन भी किया। 

 

बैठक के दौरान राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने निदेशक मंडल के निदेशकों सहित मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक और वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए सरकार को देय 7,21,920 रुपये के लाभांश का चेक भी भेंट किया। हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री द्वारा बैंक को पूर्ण समर्थन तथा मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने अवगत करवाया कि बैंक द्वारा राज्य में 21 नई शाखाएं और दो विस्तार काउंटर खोलने की प्रक्रिया जारी है।

 

बैंक ने वर्ष 2012-13 के दौरान अपने एनपीए में 11.20 प्रतिशत की कमी को 30 सितंबर 2016 तक 5.74 प्रतिशत तक लाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बैंक के प्रबंध निदेशक गोपाल शर्मा ने इस अवसर पर पावर प्वांइट प्रस्तुति के माध्यम से बैंक के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला।

 

बैठक में मुख्य सचिव वीसी फारका, बैंक के उपाध्यक्ष पितांबर दास नेगी, निदेशक मंडल के सदस्य दीवान शर्मा, केशव नायक, दिनेश कुमार शर्मा, भारत भूषण, राम सिंह चंबयाल, सुभाष चंद शर्मा, नरेश चौहान, पंडित शिव लाल, टीएस राणा, गौरजा शर्मा, अजीत पाल महाजन, इकबाल मोहम्मद, बहादुर सिंह ठाकुर और मोहन मेहता सहित बैंक और नाबार्ड के कई अधिकारी मौजूद रहे।
 

सातवीं बार सीएम बनेंगे वीरभद्र: स्टोक्स

cm virbhadra singh statement over child swapping case of kamla nehru hospital shimla

कांग्रेस सरकार और संगठन में चल रहे गिले-शिकवों के बीच सरकार की वरिष्ठतम मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सातवीं बार सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस एकजुट है और कांग्रेस के तमाम नेता मिल-जुलकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी। स्टोक्स ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को भी निराशाजनक कहा। उन्होंने कांग्रेस मुख्यमंत्रियों पर पीएम के बयान को गलत करार दिया। 

वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने कहा था कि वीरभद्र सिंह छठी बार सीएम बनेंगे। उसके बाद वीरभद्र सिंह सचमुच छठी बार सीएम बने। अब भी वे कहती हैं कि वे सातवीं बार सीएम बनेंगे। उनमें सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने का दम है। प्रदेश में चुनाव भी सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़े जाएंगे और उन सहित तमाम वरिष्ठ नेता उनका पूरा साथ देेंगे। 

इंपोर्ट ड्यूटी पर पीएम ने हिमाचल के बागवानों को निराश किया 
आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि मंडी दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सेब आयात शुल्क के मसले पर बागवानों को निराश किया है। उन्होंने सुजानपुर और सोलन रैली में लोकसभा चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए हैं। सेब को विशेष श्रेणी उत्पाद घोषित करने की दिशा में कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जबकि हिमाचल सरकार की ओर से इस मसले को बार-बार उठाया जा रहा है। 

सीएम ऑफिस से मांगे अभद्र टिप्पणी करने वालों के नाम

cm virbhadra singh statement over child swapping case of kamla nehru hospital shimla

हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने सीएम ऑफिस से अभद्र टिप्पणी करने वालों के नाम मांगे हैं। नाम मिलते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऐसी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। प्रदेश कांग्र्रेस के जनरल हाउस में सीएम वीरभद्र सिंह ने संगठन के कुछ लोगों की ओर से वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला उठाया था।

उसके बाद ही इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीते सोमवार को राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस में राज्य प्रभारी अंबिका सोनी से कहा था कि संगठन के कुछ लोग सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर खुद कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा था कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि किसने वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणी की है। इसकी जानकारी सीएम कार्यालय से ली जा रही है। जानकारी मिलते ही ऐसे पदाधिकारियों को नोटिस भेजे जा सकते हैं। ऐसे पदाधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देंगे तो पार्टी से निलंबित एवं निष्कासित किए जा सकते हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी पुष्टि की कि मुख्यमंत्री की ओर से मामला उठाए जाने के बाद अभद्र टिप्पणी करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है और इस पर उचित कार्रवाई होगी। पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नेताओं पर कोई टिप्पणी न करें। वरना ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed