फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm virbhadra singh statement over Chail cricket ground.

चायल क्रिकेट ग्राउंड पर सीएम का बड़ा बयान

Thu, 30 Oct 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/चायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/चायल Updated Thu, 30 Oct 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
Cm virbhadra singh statement over Chail cricket ground.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विश्व का सबसे ऊंचा चायल क्रिकेट मैदान आर्मी के सपुर्द नहीं होगा। मिलिट्री स्कूल चायल के 89वें सालाना समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार स्कूल परिसर के विस्तार को भूमि उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है, बशर्ते चायल क्रिकेट मैदान राज्य सरकार के पास रहेगा।

विज्ञापन


वर्तमान में इस क्रिकेट ग्राउंड की देखरेख का जिम्मा और कब्जा भारतीय सेना के पास है जबकि प्रदेश सरकार अपनी भूमि होने का दावा करती है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि चायल बाजार और इसके साथ लगते क्षेत्र को वन क्षेत्र से बाहर करने के बारे में प्रदेश सरकार गौर करेगी।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि मिलिट्री स्कूल चायल का गौरवमयी इतिहास रहा है। उच्च परंपरा के चलते यहां से सशस्त्र सेनाओं और अन्य क्षेत्रों में बहुत से विद्यार्थियों ने उच्च पदों को हासिल किया है। मिलिट्री स्कूल चायल भारत के पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजा पटियाला ने कराया था मैदान का निर्माण
चायल क्रिकेट मैदान को दुनिया का सबसे ऊंचा मैदान होने का दर्जा प्राप्त है। यह समुद्र तल से करीब 2444 मीटर ऊंचाई पर है। इसका निर्माण 1893 में महाराजा पटियाला भूपेंद्र सिंह ने करवाया था।


इसका निर्माण उस समय हुआ जब महाराजा पटियाला को शिमला से निष्कासित किया गया और उन्होंने चायल को अपनी समर कैपिटल बनाया। जहां से शिमला भी देखा जा सकता था। इस मैदान की देखरेख आर्मी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed