{"_id":"574068894f1c1b6f64ac7a1b","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-bus-accidents-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर, मोबाइल सुनते गाड़ी चलाने वालों को न बख्शें: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर, मोबाइल सुनते गाड़ी चलाने वालों को न बख्शें: वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 May 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोगों को गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और लापरवाही से बचना चाहिए। कहा कि यद्यपि गत दिनों हुए दोनों हादसों की वजह की जांच रिपोर्ट आने को है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्टों और दुर्घटना के गवाहों के मुताबिक ये हादसे चालकों की लापरवाही के कारण हुए हैं।
विज्ञापन
कहा कि कानून एवं व्यवस्था एजेंसियों को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने, शराब पीकर गाड़ी चलाने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल सुनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि चालकों की लापरवाही और मानवीय भूलों के कारण बहुमूल्य जानें नहीं गंवाई जा सकतीं।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह शनिवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि राज्य में दो दिन में 36 लोगों ने तीन बड़ी दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई है। कहा कि चंबा में पहली बस दुर्घटना में 14 यात्रियों की मृत्यु हुई है। किन्नौर की निचार घाटी में पिछली रात हुई दुर्घटना में 13 और शनिवार को सुबह बस दुर्घटना में नौ लोगों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
सीएम ने आईजीएमसी जाकर पूछा हाल
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला जाकर बजरौली बस दुर्घटना में हुए घायलों का हालचाल पूछा। यह दुर्घटना सैंज-चौपाल रोड पर हुई थी। इसमें 11 लोगों की मृत्यु हो गई। 21 घायलों को ठियोग अस्पताल में प्राथमिक
उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया है। सीएम ने घायलों को सांत्वना दी और कहा कि प्रदेश सरकार घायलों के चिकित्सा का पूरा खर्चा वहन करेगी। उन्होंने घायलों के उचित उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
राज्यपाल ने हादसों पर दुख जताया
राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने चंबा जिला के चौहड़ा डैम के पास हुई बस दुर्घटना, किन्नौर के बड़ाखंबा में यूटीलिटी गाड़ी और चौपाल में एचआरटीसी बस हादसे की दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।
मृतक परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। प्रेम कुमार धूमल तथा सतपाल सत्ती ने कहा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं खराब सड़कों की वजह से हो रही हैं। बेगुनाह लोगों की जानें जा रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह सड़कों के रखरखाव और मरम्मत पर ज्यादा ध्यान दें।
मंत्रियों, विधायकों ने जताया हादसों पर शोक
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल
ग्रामीण विकास एवं
पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंदलाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, मनसाराम, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा और पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट ने भी शोक व्यक्त किया है।
वीरभद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25वीं पुण्य तिथि के अवसर पर छोटा शिमला के सद्भावना चौक स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे।
राजीव गांधी की 1991 में इसी दिन चुनाव अभियान के दौरान तमिलनाडु में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। यह दिन देश में ‘आतंकवाद निरोधी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र लोगों को ‘सद्भावना शपथ’ दिलाई।
मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट, नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर, हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, कृषि विपणन बोर्ड के सलाहकार
देवेंद्र श्याम, शिमला के पूर्व महापौर सोहन लाल, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक दिनेश मल्होत्रा, नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय, नगर निगम पार्षद समेत अन्य लोगों ने भी गांधी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।