{"_id":"58dc89284f1c1b990b63d91e","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-independent-mla-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले- एक को छोड़, बाकी सारे निर्दलीय विधायक कांग्रेस के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले- एक को छोड़, बाकी सारे निर्दलीय विधायक कांग्रेस के साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एक को छोड़कर बाकी सभी निर्दलीय विधायक कांग्रेस के साथ हैं। सीएम वीरभद्र सिंह ने चौपाल के एमएलए बलवीर सिंह वर्मा के अलावा अन्य निर्दलीय विधायकों के भाजपा से संपर्क में होने के कयासों को खारिज किया।
विज्ञापन
वीरभद्र बोले - जहां तक मैं जानता हूं, अन्य निर्दलीय विधायक हमारे साथ हैं। निर्दलीय विधायक कांग्रेस के सदस्य नहीं हो सकते हैं, मगर वे उनके साथ हैं। बुधवार को सीएम वीरभद्र सिंह प्रदेश विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रसूख की वजह से एपीएल के कुछ लोग बीपीएल में बने हुए हैं, उन्हें बाहर किया जा रहा है। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के घरों में बीपीएल के बोर्ड लगवाए जाएंगे, जो बीपीएल में हैं।
विज्ञापन
सरकार की मंशा यह है कि बीपीएल सूची में वही परिवार शामिल हों, जो वास्तव में गरीब हों। एपीएल परिवारों की ओर से बीपीएल की तरह राशन कार्ड बनाकर लाभ लेने से जुडे़ एक सवाल पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसा अगर कहीं है तो यह जुर्म है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिखी है। विकास कार्यों जैसे सड़कों, कॉलेजों और स्कूलों के लिए भूमि की जरूरत होती है। ऐसे में इस संबंध में पूरी प्रक्रिया को ढील देने की जरूरत है।