फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Statement on Congress Party.

अपनी ही पार्टी पर बरसे CM, कहा-ऐसे लोग अध्यक्ष बने हैं जिन्हें पड़ोसी तक नहीं जानते

Mon, 20 Feb 2017 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Mon, 20 Feb 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Statement on Congress Party.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर संगठन में की जा रही नियुक्तियों पर सवाल उठाए हैं। बल्ह के कंसा चौक में कांग्रेस की संकल्प रैली में उन्होंने कहा कि संगठन में रातोंरात ऐसे ब्लॉक और जिला अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं जिन्हें उनके पड़ोसी तक नहीं जानते हैं।

विज्ञापन


इस तरह की नियुक्तियां लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ हैं। मैं भी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा हूं, लेकिन मैं चुनकर अध्यक्ष बना था न कि किसी की मेहरबानी से। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में ऐसी सरकार बैठी है जो हमारी जड़ें खोद रही है।
विज्ञापन


अगर केंद्र से विकास कार्यों के लिए धन न मिले तो सरकार को चलाना मुश्किल होता है, लेकिन हम खुद धन का जुगाड़ कर लेते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके जैसे दिलेर नेता अब भाजपा नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने साधा निशाना, कहा बांटने का काम कर रही भाजपा

CM Virbhadra Singh Statement on Congress Party.

अब वोट बैंक की राजनीति के लिए हिमाचल को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान खोलने के लिए कभी कंजूसी नहीं की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को घर द्वार पर अच्छी शिक्षा मिले।

हमीरपुर में भी अगर जमीन उपलब्ध होती तो इसी साल से मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाता। फॉरेस्ट लैंड होने के चलते अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। रविवार को मुख्यमंत्री ने कंसा चौक में एक साथ लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और विद्युत बोर्ड की छह योजनाओं का शिलान्यास और पांच का लोकार्पण किया।

सीएम को रथ में बिठाकर रैली स्थल तक लाया गया। उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। इस मौके पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed