फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Statement on BJP and Prem Kumar Dhumal.

CM वीरभद्र बोले- मैं बाइज्जत बरी हो जाऊंगा, फिर किस एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Mon, 10 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 10 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Statement on BJP and Prem Kumar Dhumal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के पास विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई एजेंडा नहीं बचा है। भाजपा नेताओं के जहन में एक ही एजेंडा है - वीरभद्र सिंह। उन्होंने कहा कि अदालत के जिस मुद्दे को भुनाकर भाजपा सरकार बनाना चाहती है, अगर वो ही नहीं रहेगा तो प्रदेश में भाजपा किस मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वह अदालत से जल्द बाइज्जत बरी होंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है, जिससे मैं जेल जाऊं। सीएम मंडी के विपाशा सदन में आयोजित युकां के संकल्प शिविर के समापन पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेताओं के तन मन में बस गया हूं। न उन्हें दिन को चैन है, न रात को नींद। पता नहीं क्यों भाजपा नेता मुझसे इतना डरते हैं।

सीएम बोले, केंद्र ने भी मेरी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी

CM Virbhadra Singh Statement on BJP and Prem Kumar Dhumal.

केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र ने मेरी सेवा में कहां कसर छोड़ी है? एक छोटे से केस के लिए सीबीआई, ईडी व आयकर विभाग को मेरे पीछे लगा दिया है। लेकिन, इससे भी प्रदेश भाजपा के नेताओं का मन नहीं भर रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भाजपा ने शालीनता से कार्य किया।

लेकिन, मोदी सरकार के कार्यकाल में शालीनता नाम की कोई चीज नहीं बची है। उनको झूठे मुकदमों में फंसाने के लिए भाजपा इतने षड्यंत्र रच रही है, जितने अभी तक पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नहीं रचे। 

भाजपा का हर नेता सीएम बनने के ख्वाब देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रथयात्रा पूरी तरह से फ्लॉप रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पर हमला बोलते हुए कहा कि धूमल दूसरों को तंग करने की राजनीति करते हैं।

धूमल ने सीएम रहते हुए भी उनके ऊपर कई झूठे केस किए थे। लेकिन, वह हर बार अदालत से बाइज्जत बरी हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

उन्होंने युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र बरार की युवाओं को विधानसभा चुनाव में टिकट देने की सिफारिश करने पर कहा कि राजनीति में युवा सोच व तजुर्बे का मिश्रण जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed