फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement in solan

सीएम वीरभद्र बोले- जनता लेगी पार्टी में फूट डालने वालों से हिसाब

Thu, 13 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी/रामशहर (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी/रामशहर (सोलन) Updated Thu, 13 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement in solan

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में दूसरी पार्टियों के एजेंट घुसे हैं। उन्हें ढूंढकर जनता के सामने लाया जाएगा। प्रदेश की जनता ही इनका हिसाब करेगी। उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर तंज कसा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। ये दिन-रात, सुबह और शाम भाजपा नेताओं से मिलकर घुसपैठ कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन



उन्होंने पार्टी को ऐसे षड्यंत्रकारियों से सावधान रहने की सलाह दी। कहा कि वह छह बार मुख्यमंत्री बने हैं। जनता सब कुछ जानती है और इस बार सातवीं बार भी जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी। सीएम नालागढ़ हलके में बुधवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान 76 करोड़ के विकास कार्यों और शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद देर शाम रामशहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा उन्हें सत्ता में आने में सबसे बड़ी बाधा मानती है। भाजपा नेताओं को दिन-रात उन्हीं के स्वप्न आते हैं। भारी कोशिश के बावजूद वे कभी अपने बुरे उद्देश्यों में सफल नहीं होंगे। कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों के कहने पर राज्य के भाजपा नेता उनके खिलाफ तीन-तीन केंद्रीय अनुवेषण एजेंसियों से आयकर रिटर्न की जांच के मामलों पर लोगों को उनके खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह किसी से डरने वाला नहीं है। उन पर चलाए जा रहे एकमात्र आयकर मामले में तीन केंद्रीय अनुवेषण एजेंसियों का जांच करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से लोगों के कल्याण को समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि एक अच्छा शासक और शासन तभी मिलता है, जब योजनाएं वर्तमान तथा भावी पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed