{"_id":"2c407d9b69459da5373f43960f92c775","slug":"cm-virbhadra-singh-press-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने में पूरी होगी धूमल संपत्ति की जांच: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने में पूरी होगी धूमल संपत्ति की जांच: वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच तीन महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी। सीएम ने कहा कि शिमला में भी धूमल और उनके परिवार की संपत्ति है। प्रारंभिक जांच के अनुसार जांच एजेंसियां मानती हैं कि धूमल परिवार की 31 संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने धूमल को नसीहत दी कि जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों के घरों में पत्थर नहीं फें कने चाहिए। हमीरपुर में राज्य भाजपा की बैठक में उनके खिलाफ राज्य व्यापी आंदोलन के फैसले को मुख्यमंत्री ने बचकाना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा अच्छा करे, लेकिन आलोचना के लिए झूठी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
इससे साबित होता है कि धूमल उनसे व्यक्तिगत दुश्मनी रखते हैं। वीरभद्र ने कहा कि यदि भाजपा ने उकसाया तो वे भी मुंहतोड़ जवाब देंगे। यदि भाजपा 100 लोगों के साथ आती है तो कांग्रेस 100 गुना व इससे अधिक लोगों के साथ सड़कों पर मार्च करेगी। सीएम ने कहा कि भाजपा नेताओं को शांता कुमार से राजनीतिक शिष्टाचार सीखना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विधेयक अभी राजभवन में है। इस विधेयक को मंजूरी नहीं दी गई है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इसे वापस भेजें या मंजूरी दें। विधानसभा बजट सत्र में इस विधेयक को मंजूरी दी गई थी, अप्रैल, 2015 में इसे मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा गया था।
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार भी हिमाचल में कम से कम एक हवाई अड्डे का निर्माण कराए। सीएम ने कहा कि शिमला और कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे का निर्माण कांग्रेस सरकारों ने कराया है। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द भुंतर हवाई पट्टी का विस्तार भी करना चाहिए।
सीएम कार्यालय में वीरभद्र सिंह ने डीजीपी संजय कुमार और प्रधान सचिव विधि बलदेव सिंह से करीब पौने घंटे तक बातचीत की। बताया जा रहा है कि चर्चा के दौरान धूमल परिवार की संपत्ति के बारे में विचार विमर्श किया गया।
सीएम ने कहा कि शिमला के छराबड़ा स्थित एक निजी स्कूल, रामपुरी क्योंथल में दो बेनामी संपत्तियों के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्तियों की जांच अंतिम चरण में है।