फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Paid Obeisance At Bhimakali Temple In Sarahan

अचानक इस मंदिर में पूजा करने पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

Thu, 13 Apr 2017 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ज्यूरी/रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो, ज्यूरी/रामपुर बुशहर Updated Thu, 13 Apr 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Paid Obeisance At Bhimakali Temple In Sarahan

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार की दोपहर बाद 2:20 बजे अचानक भीमाकाली की शरण पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विक्रमादित्य सिंह भी थे। भीमाकाली मंदिर में डेढ़ घंटे तक पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे हेलीकाप्टर से शिमला के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


इससे पहले सीपीएस नंद लाल ने सराहन हेलीपैड में  सीएम का स्वागत किया और इसके तुरंत बाद वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले गए थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस बार के सराहन भीमाकाली के हवाई दौरे से सभी चकित हैं। इस दौरे की भनक किसी को नहीं लगने दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिमला से सीधे सराहन हेलीपैड पहुंचे और यहां पर उनका स्वागत करने के लिए सीपीएस नंद लाल, एसडीएम निपुण जिंदल, डीएसपी देव कुमार नेगी, बीडीओ प्रताप चौहान, सराहन के उप प्रधान  गीता दत्त,  प्रधान परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र भलूनी सहित आईपीएच के  एक्सईएन  एसके शर्मा,  लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन  केके कौशल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि उनका क्या पहले से मंदिर आने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था? इस पर उन्होंने कहा कि मैं वैसे ही भीमाकाली मंदिर सराहन में शीश नवाने पहुंचा हूं। मुख्यमंत्री ने डेढ़ घंटे तक मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सराहन महल के मंदिर में भी माथा टेका और शाम 5: 05 बजे शिमला लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed