फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh over da cse.

सीएम वीरभद्र बोले, सीबीआई एपीसोड जेटली की साजिश

Sun, 15 Nov 2015 09:31 AM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh over da cse.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में संबोधित करते हुए एक बार फिर वित्त मंत्री अरुण जेटली को सीबीआई एपिसोड की जड़ बताया। उन्होंने कहा कि अगर इस केस को दायर करने के बाद भी जेटली को तसल्ली नहीं है तो कोई नया मामला खोजकर केस दर्ज कराने के लिए वे स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन


हिंदुस्तान की जांच एजेंसियां कम पड़ रही हैं और इन पर यकीन नहीं तो जेटली एफबीआई से जांच करा सकते हैं। सीएम ने कहा कि विरोधी चाहे जो भी षड्यंत्र रच लें, उनका कुछ नहीं बिगड़ने वाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी उनके खिलाफ जितने भी षड्यंत्र रचे गए, वे उतने ही मजबूत हुए। उन्हें केंद्र सरकार से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं।

विज्ञापन

कहा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तंग करने में जुटी केंद्र सरकार

cm virbhadra singh over da cse.

जनता का हमेशा समर्थन मिला है और छठी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। जनता के दम से सत्ता पर काबिज हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर देश के कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तंग करने के लिए ऐसे केस करवा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जितनी ज्यादा गेंदें फेंकेगा, वे उतने ही उछलते रहेंगे।

केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा उनके खिलाफ कोई न कोई षड्यंत्र रचकर तंग करने पर आमादा हैं लेकिन वे मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि - वही होता है, जो मंजूर ए खुदा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed