फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on two days delhi tour

सीएम वीरभद्र सिंह इस दिन से दिल्ली दौरे पर, कई कार्यक्रमों में कर सकते हैं शिरकत

Tue, 28 Nov 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on two days delhi tour

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह  दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं।  दिल्ली में 1 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम जारी होना है, जिसमें कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है। 

विज्ञापन




वीरभद्र भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा 30 नवंबर को दिल्ली के पटियाला हाउस में उनकी आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई होनी है। हालांकि, मुख्यमंत्री को मंगलवार को दिल्ली निकलना था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका दौरा टल गया।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग से मुख्यमंत्री को सरकारी हेलीकाप्टर की सेवाएं लेने की अनुमति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर सेवाएं लेने के तय प्रावधानों के तहत अब वे उड़ान भर सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार दो दिन के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति मामलेे की सुनवाई

cm virbhadra singh on two days delhi tour

उनके दौरे के कारण कार्यालय ने स्पष्ट नहीं किए हैं। सूत्रों के अनुसार 29 नवंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे, जिसके अगले दिन कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति वाले केस की सुनवाई है। 

सीबीआई ने वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ इस मामले में 3 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले की लगातार सुनवाई हो रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री दिल्ली जाते हैं। 

यह भी बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। 19 दिसंबर तक ये प्रक्रिया चलनी है, लेकिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी तय मानी जा रही है। 

इसी के चलते पहली दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में सभी प्रदेशों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहने वाले हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम तक शिमला लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed