फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to haatu, koti rampur.

सीएम वीरभद्र सिंह ने यहां दी 22 करोड़ की सौगात

Mon, 18 May 2015 09:19 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to haatu, koti rampur.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कोटी में 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने 67.25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जंगल-जटोल से कफ्रर-जटोल सड़क का लोकार्पण किया और इस मार्ग पर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भराड़ियां-धरबोग सड़क का उद्घाटन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिल्ली गांव में थंड से शिमला वाया सोलन चलने वाली परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ियां भवन की समुचित मरम्मत की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्कूल भवन के मरम्मत कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस पाठशाला के खेल मैदान की चार दिवारी लगाने के भी आदेश दिए। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व विधायक  शौंकिया राम, क्योंथल से वीर विक्रम सेन और  विजय ज्योति सेन, पार्षद  नरेन्द्र ठाकुर, उपायुक्त  दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक  डी. डब्ल्यू नेगी, उच्च शिक्षा निदेशक  दिनकर बुराथोकी, राजकीय कॉलेज कोटी की प्राचार्य  रीना ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने परिवार सहित हाटू मंदिर में टेका माथा

cm virbhadra singh on a visit to haatu, koti rampur.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को परिवार सहित हाटू मंदिर में माथा टेका। वे सुबह परिवार सहित हाटू पहुंचे। उन्होंने मां हाटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा- अर्चना की। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी साथ रहे। इससे पहले आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी हाटू मंदिर में शीश नवाया। हाटू पहुंचने पर वीरभद्र सिंह का हाटू मंदिर कमेटी ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री के सामने समस्याएं रखीं।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाटू मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। परिसर के मैदान में हरी घास लगाने और मंदिर के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश उन्होंने दिए। हाटू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ-साथ ऊपरी शिमला के हजारों श्रद्धालुओं ने भी हाटू मंदिर में पहुंच कर शीश नवाया।

भंडारा भी लगाया गया। मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा,  देवेंद्र श्याम, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा और पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य रूपेश कंवल भी इस दौरान मौजूद रहे।

ये घोषणाएं भी की

cm virbhadra singh on a visit to haatu, koti rampur.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास कर रही है। मुख्यमंत्री रविवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कोटी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में जल संग्रहण टैंक निर्मित करने के निर्देश दिए।

1. शिलोन बाग में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह बनाने की घोषणा की।
2. उन्होंने कोटी में सब्जी विपणन यार्ड के निर्माण के लिए विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
3. कोटी में राजकीय पशु औषधालय के स्तरोन्नयन के संदर्भ में मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया।
4. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में परीक्षा भवन के निर्माण और कोटी महाविद्यालय में वाणिज्य की कक्षाएं आरंभ करने की भी घोषणा की।
5. कोटी से बन्नी सड़क निर्माण के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की और जिला प्रशासन को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए।
6. खाटेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed