फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to dalhousie chamba himachal pradesh

लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें अभिभावक: वीरभद्र सिंह

Tue, 18 Apr 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा) Updated Tue, 18 Apr 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to dalhousie chamba himachal pradesh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभिभावकों को लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एक शिक्षित महिला पूरे समाज को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि लड़का और लड़की दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। उन्हें एक समान शिक्षित करना चाहिए। शिक्षा किसी भी विकसित समाज की आधार है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने गुणात्मक शिक्षा को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री सोमवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के बगढार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मौजूदा कार्यकाल में राज्य के विभिन्न भागों में 42 नए महाविद्यालय खोले। महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 121 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


इनमें गत दिवस सलूणी तहसील तथा पूर्व में कांगड़ा के मटौर में घोषित दो कॉलेज भी शामिल हैं। कहा कि सभी नए महाविद्यालय राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में खोले गए हैं, ताकि लड़कियों को उनके घर-द्वार के समीप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अधिक से अधिक अवसर मिलें। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का स्वप्न तभी साकार होगा, जब राज्य का प्रत्येक परिवार आर्थिक और सामाजिक तौर पर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि गरीबों का कल्याण और उनकी खुशी को किसी भी कीमत पर सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। हिमाचल, विशेषकर गांवों में सड़क नेटवर्क के कारण आर्थिक क्रांति आई है।  सड़कें विकास की आधार हैं और सरकार लोगों का विकास सुनिश्चित बनाने के लिए सड़कों के महत्व को भलीभांति समझती है। 


विभाजन देश के लिए घातक: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में विभाजन देश के लिए घातक है। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। हर नागरिक को अपने धर्म के प्रयोग का अधिकार है। कहा कि ऐसा देखा गया है कि कुछ कट्टरपंथी विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं। सद्भाव और एकता को भंग करने की कोशिश करते हैं। हमें समझना चाहिए कि ऐसे लोगों को उनकी राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए देश को तोड़ने का मौका नहीं दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed