{"_id":"5822a7624f1c1ba16fb3861a","slug":"cm-virbhadra-singh-now-fit-will-visit-renuka-fair-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र स्वस्थ, आज से शुरू होंगे ताबड़तोड़ दौरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र स्वस्थ, आज से शुरू होंगे ताबड़तोड़ दौरे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वस्थ हो गए हैं और इसी के साथ ही बुधवार से उनके ताबड़तोड़ दौरे भी शुरू हो जाएंगे। सोमवार देर रात को जांच के बाद अस्वस्थ हुए सीएम वीरभद्र सिंह मेडिकल चैकअप के लिए आईजीएमसी शिमला चले गए थे और वहां से वे देर रात को ही अपने निजी आवास हालीलॉज के लिए लौट आए थे।
विज्ञापन
बुधवार को सीएम वीरभद्र सिंह मंडी और रेणुका के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद सोमवार रात बारह बजे अपने निवास स्थान हॉली लॉज लौट गए थे। करीब सवा दस बजे वह टेस्ट के लिए अस्पताल में आए थे। इस दौरान इन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया था। यहां पर डाक्टरों ने इनके टेस्ट लिए और तसल्ली से जांच करने के बाद सभी रिपोर्ट सही पाई गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अस्पताल में होने की सूचना के बाद सरकार के कई वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। रात करीब बारह बजे मुख्यमंत्री वार्ड से मुस्कराते हुए बाहर निकले और मौके पर मौजूद लोगों की ओर मुस्कराहट बिखरते हुए लिफ्ट में चले गए। वहां से गाड़ी में बैठकर चले गए। मुख्यमंत्री सोमवार को ही दिल्ली से शिमला लौटे थे इसके बाद इन्होंने सचिवालय में काम निपटाया और घर चले गए।
विज्ञापन
रात को डिनर करने के बाद वह खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगे। इस पर इन्हें टेस्ट करवाने के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया था। इससे पहले भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिवाली की रात को इलाज के लिए अस्पताल आए थे और वहां दाखिल रहे थे। वहां से छुट्टी होने के बाद उन्हें डाक्टरों ने कुछ दिन आराम करने का परामर्श दिया था।
उधर, आईजीएमसी अस्पताल के डिप्टी एम एस डा. राहुल राव का कहना है कि मुख्यमंत्री के सभी टेस्ट रिपोर्ट ठीक है मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ है। बुधवार को सीएम वीरभद्र सिंह सवेरे साढे़ 11 बजे मंडी जाएंगे। वे यहां विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री एक बजे रेणुका के लिए जाएंगे।