फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Now Fit, will visit Renuka Fair on Wednesday.

सीएम वीरभद्र स्वस्थ, आज से शुरू होंगे ताबड़तोड़ दौरे

Wed, 09 Nov 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Nov 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Now Fit, will visit Renuka Fair on Wednesday.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वस्थ हो गए हैं और इसी के साथ ही बुधवार से उनके ताबड़तोड़ दौरे भी शुरू हो जाएंगे। सोमवार देर रात को जांच के बाद अस्वस्थ हुए सीएम वीरभद्र सिंह मेडिकल चैकअप के लिए आईजीएमसी शिमला चले गए थे और वहां से वे देर रात को ही अपने निजी आवास हालीलॉज के लिए लौट आए थे।

विज्ञापन


बुधवार को सीएम वीरभद्र सिंह मंडी और रेणुका के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वास्थ्य जांच करवाने के  बाद सोमवार रात बारह बजे अपने निवास स्थान हॉली लॉज लौट गए थे। करीब सवा दस बजे वह टेस्ट के लिए अस्पताल में आए थे। इस दौरान इन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया था। यहां पर डाक्टरों ने इनके टेस्ट लिए और तसल्ली से जांच करने के बाद सभी रिपोर्ट सही पाई गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अस्पताल में होने की सूचना के बाद सरकार के कई वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। रात करीब बारह बजे मुख्यमंत्री वार्ड से मुस्कराते हुए बाहर निकले और मौके पर मौजूद लोगों की ओर मुस्कराहट बिखरते हुए लिफ्ट में चले गए। वहां से गाड़ी में बैठकर चले गए। मुख्यमंत्री सोमवार को ही दिल्ली से शिमला लौटे थे इसके बाद इन्होंने सचिवालय में काम निपटाया और घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को डिनर करने के बाद वह खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगे। इस पर इन्हें टेस्ट करवाने के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया था। इससे पहले भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिवाली की रात को इलाज के लिए अस्पताल आए थे और वहां दाखिल रहे थे। वहां से छुट्टी होने के बाद उन्हें डाक्टरों ने कुछ दिन आराम करने का परामर्श दिया था।


उधर, आईजीएमसी अस्पताल के डिप्टी एम एस डा. राहुल राव का कहना है कि मुख्यमंत्री के सभी टेस्ट रिपोर्ट ठीक है मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ है। बुधवार को सीएम वीरभद्र सिंह सवेरे साढे़ 11 बजे मंडी जाएंगे। वे यहां विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री एक बजे रेणुका के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed