फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh made many big annoucements.

नए साल में सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

Sat, 03 Jan 2015 11:21 AM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh made many big annoucements.

हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को रोहड़ू उपमंडल के विकास खंड चौहारा के देवीधार में खांटू देवता परिसर में शांत महायज्ञ में शामिल हुए। इसके चलते उन्होंने संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि शीघ्र ही चिड़गांव में लड़कियों के लिए आवासीय सुविधा संपन्न विद्यालय खोला जाएगा। इससे यहां की छात्राएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षित हो पाएंगी।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मांग पर देवीधार-लालपानी मार्ग के रखरखाव और झलवाड़ी तक मार्ग निर्माण के निर्देश दिए। लोगों से क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए स्वेच्छा से अपनी भूमि दान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल निर्माण में तेजी के निर्देश

cm virbhadra singh made many big annoucements.

वहीं, रोहड़ू अस्पताल के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके निर्माण में तेजी के निर्देश दिए गए। इसके बनने से वर्तमान में 150 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 50 और बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी।

सीएम ने टांगणू में प्राथमिकता के आधार पर पुल निर्माण और जांगला में पुलिस पोस्ट स्थापित करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि देवीधार में स्टेडियम के निर्माण का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।

आयुर्वेदिक औषधालय के मौजूदा ढांचे का हस्तांतरण आयुर्वेद विभाग के नाम पर होने के उपरांत आयुर्वेदिक औषधालय भवन का निर्माण किया जाएगा। देवीधार में बैंक के विस्तार पटल खोलने का मामला उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती।

रोहड़ू के सीमा कॉलेज को भवन

cm virbhadra singh made many big annoucements.

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से लाल चावल उगाने की ओर भी ध्यान देने का आह्वान किया। यह क्षेत्र पूर्व में सेब उत्पादन के अतिरिक्त लाल चावलों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था। मुख्यमंत्री ने देवताओं की पूजा अर्चना की और समारोह के आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सात करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले सीमा कॉलेज रोहडू के शैक्षणिक और प्रशासनिक खंड की आधारशिला रखी। इस मौके पर विधायक मोहन लाल बराक्टा, ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ईश्वर दास छौहारू, जिला परिषद के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद, वन निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरिंद्र रेकटा, डीसी दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक डी. डब्ल्यू नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed