फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Lay foundation of Center of excellence at Taradevi.

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, सीएम ने रखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की नींव

Sun, 27 Aug 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Aug 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
 CM Virbhadra Singh Lay foundation of Center of excellence at Taradevi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तारादेवी के समीप आनंदपुर में 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक्सीलेंस केंद्र बेरोजगारों के लिए वरदान साबित होगा। उन्हें औद्योगिक घरानों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए मंच प्रदान करेगा।

विज्ञापन


कहा कि जाने-माने औद्योगिक घराने उनकी आवश्यकताओं के अनुसार बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण में सहायता करेंगे। प्रशिक्षित युवाओं को इन्हीं इकाईयों में रोजगार प्रदान किया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास में देश का आदर्श बने।
विज्ञापन


सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित 640 करोड़ रुपये की एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत खोला जाएगा। निगम ने अगले पांच वर्षों के दौरान राज्य के 65000 युवाओं को फ्लैगशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा रोजगार समर्थन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के 15 से 45 आयु वर्ग के प्रत्येक युवा को सशक्त बनाना तथा कौशल उन्नयन कर आजीवन रोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि हिमाचल प्रदेश तथा भारत वर्ष की आर्थिक उन्नति में योगदान के लिए राज्य में उत्पादक कार्य क्षमता को बढ़ाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार सामाजिक समानता को बढ़ावा देने तथा योजना का लाभ प्रत्येक तक सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिये समाज के कमजोर वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समानता के अवसर प्रदान करने के उपायों के अंतर्गत जाति, आर्थिक स्थिति तथा लिंग को ध्यान में रखते हुए विशेष आरक्षण अवसर प्रदान किए जाएंगे।


योजना का उद्देश्य इस अनूठी पहल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में समुदाय का समग्र विकास सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि केद्र कम अवधि के पाठ्यक्त्रस्मों को लागू कर पॉलीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों की मदद करेगा तथा उनका कौशल बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर कौशल विकास निगम निदेशक मंडल के निदेशक विक्रमादित्य सिंह, निगम के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed