फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh launched digital india programme.

अच्छी पहल! अब अपने विधायक से मोबाइल पर सीधे करें बात

Thu, 02 Jul 2015 07:08 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh launched digital india programme.

अब अपने विधायक से लोग सीधे मोबाइल पर जुड़ पाएंगे। उन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत भेज पाएंगे। शिकायतों पर एमएलए तुरंत एक्शन ले पाएंगे। शिकायत के स्टेटस की भी उन्हें समय-समय पर जानकारी मिलती रहेगी। प्रदेश के आम लोगों को डिजिटल लॉकर से जुड़ने की सुविधा भी दी जाएगी। यह सुविधा आधार नंबर से युक्त लोगों को ही मिल सकेगी।

विज्ञापन


वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, मंत्रियों, विधायकों की मौजूदगी में प्रदेश विधानसभा में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें ई-डिस्ट्रिक्ट सर्विस, आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर, डिजिटल लॉकर और ई-कंस्टीट्वेंसी मैनेजमेंट की लांचिंग की गई।
विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट सर्विस-
सभी जिलों में जन्म, मृत्यु, विवाह के प्रमाणपत्र लेने के अलावा परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने, बीपीएल कार्ड जारी करने, मनरेगा पंजीकरण और मनरेगा में काम लेने जैसी सेवाओं को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर की सुविधा

cm virbhadra singh launched digital india programme.

प्रदेश में अब तक 96.56 फीसदी लोगों की आधार एनरोलमेंट हो चुकी है। यानी 66.20 लाख लोग आधार नंबर ले चुके हैं। अब 114 आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर खोलकर शत-प्रतिशत एनरोलमेंट सुनिश्चित की जाएगी।

डिजिटल लॉकर-
आम लोगों के लिए डिजिटल लॉकर की व्यवस्था की जाएगी। इसमें सारे दस्तावेजों को ऑनलाइन रखा जा सकेगा। आधार नंबर और वन टाइम पासवर्ड के बाद कोई भी दस्तावेज इस लॉकर में संभालकर रखा जा सकेगा। इसे शिक्षा बोर्ड और अन्य एजेंसियों से भी जोड़ा जा सकेगा। इनसे प्रमाणपत्र खुद जेनरेट होकर लॉकर में आ जाएंगे।

ई-कंस्टीट्वेंसी मैनेजमेंट

cm virbhadra singh launched digital india programme.

इसमें मोबाइल ऐप के तहत प्रत्येक विधायक का एकाउंट बनेगा। इसमें शिकायत के लिए एक ऑप्शन होगा। शिकायत करने के बाद उस पर विधायक की ओर से की जाने वाली हर कार्रवाई का मैसेज आता रहेगा।

शिकायत का रिफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे उसे फॉलो किया जा सकेगा। विधायक इस ऐप में विभागों से भी जुडे़ होंगे। इसमें विधायकों के कांटेक्ट ग्रुप, जन शिकायत, लोक निर्माण, कार्यालय और संस्थान, कार्यक्रमों की एंट्री और पत्राचारों के अलग-अलग खाने बने होंगे। इस पर सारी सूचनाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed