{"_id":"5900a4794f1c1bb526c0c6ac","slug":"cm-virbhadra-singh-innaugurate-ddu-shimla-hospital-new-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली से पहले सीएम वीरभद्र ने शिमला को दी बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली से पहले सीएम वीरभद्र ने शिमला को दी बड़ी सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Apr 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को 35 करोड़ रुपये की लागत से बने दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (रिपन) के नए परिसर का लोकार्पण किया। सेंट्रल हीटिंग सिस्टम से लैस इस सात मंजिला भवन में 135 बेड लगेंगे, जिसके बाद रिपन अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़कर 300 हो जाएगी। नए भवन में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित आर्थो, सर्जरी, पेडिएट्रिक्स और गायनी ओपीडी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
नए भवन में दो मंजिला पार्किंग भी बनाई गई है और चार लिफ्टें भी लगी हैं। रिपन अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी के परिमहल में 14.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय भवन की आधारशिला भी रखी। छह मंजिला भवन में पार्किंग, कैंटीन और सभागार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, विधायक अनिरूद्ध सिंह, पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, नगर निगम के मेयर संजय चौहान, डिप्टी मेयर टिकेंद्र सिंह पंवर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. बलदेव ठाकुर, डीडीयू की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना राव, कमला नेहरू अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एलएस चौधरी, आईजीएमसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा पर साधा निशाना, पूछा क्या ये भी कोरा उद्घाटन है?
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का काम आरोप लगाने का ही है। कांग्रेस कोरे उद्घाटन नहीं करती। 35 करोड़ की लागत से बने डीडीयू अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बताए क्या ये भी कोरा उद्घाटन है? मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कई भवनों और योजनाओं का उद्घाटन किया है, जिससे पूरा प्रदेश लाभान्वित हुआ है।