फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh inaugurates uncompleted subzi mandi web portal

सीएम से करवा दिया आधी अधूरे वेब पोर्टल का शुभारंभ

Sun, 15 May 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 15 May 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh  inaugurates uncompleted subzi mandi web portal
8 मई को सोलन में सब्जी मंडी के वेब पोर्टल का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित करते सीएम वीरभद्र सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

किसानों व उपभोक्ताओं को घर बैठे सब्जियां खरीदने व बेचने का सब्ज बाग दिखाकर मंडी समिति ने लोगों ने आम लोगों के साथ साथ मुख्यमंत्री से भी धोखा कर दिया। वाह वाही लूटने के चक्कर में समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अधूरी वेबसाइट का उद्घाटन करा डाला।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, वेबसाइट पर अंकित टोल फ्री नंबर भी 123456789 डमी है। उपभोक्ता फ्रेश सब्जियों और फलों को आर्डर करने के लिए साइट खोल रहे हैं लेकिन इस साइट के फंक्शनल न होने के कारण आर्डर नहीं कर पा रहे। लोगों की नाराजगी और शिकायतों के बाद समिति सदस्य अब फोन लाइन के खराब होने का बहाना बनाकर वेब पोर्टल को शुरू करने में समय लगने की बात कह रहे है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि मुख्मंत्री से उद्घाटन कराकर समिति सदस्यों ने इस मंडी समिति को आनलाइन आर्डर लेने वाली पहली हाईटेक मंडी होने का दावा भी करा दिया था। बताते चलें, रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एचपी सब्जी मंडी डाट काम पोर्टल का शुभारंभ किया था। बताया गया कि सोलन सब्जी मंडी देश की पहली ऐसी खुरदरा मंडी बन गई है, जहां किसान सब्जियां बेच सकेंगे और उपभोक्ता सब्जियां खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया गया कि इसकी बदौलत किसान अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे और राष्ट्रीय मंडी में दिन-प्रतिदिन फलों व सब्जियों की कीमतों को जान सकेंगे। इसके अतिरिक्त किसानों के बैंक खातों में सीधे अदायगी भी की जा सकेगी। लेकिन अब जब वेबसाइट अधूरी है और लोग इससे आर्डर नहीं कर पा रहे तो आम किसान और लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।

उधर सब्जी मंडी समिति सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप ने कहा कि अभी पोर्टल पर कार्य चल रहा है। इस वैबसाइट के पूरा होने में अभी समय लगेगा। ऊपर से शिमला कालका फोरलेन के चलते मंडी समिति के सामने तारें भी उखाड़ी गई हैं। लैंडलाइन सेवा ठप है। जिसके चलते कनेक्टिविटी में प्राब्लम आ रही है।


अब काल सेंटर में लेंगे आर्डर
मंडी समिति के सचिव ने कहा कि फिलहाल यह वैबपार्टल  नहीं चलेगा। अब योजना कुछ बदली जा रही है। इंटरनेट का प्रयोग हर कोई नहीं करता। वैब पोर्टल के अलावा फोन पर भी सब्जियों और फलों के आर्डर बुक किए जाएंगे। इसके लिए काल सेंटर बनाया जाएगा। जिसका कांट्रेक्टर कुछ आढ़तियों को दिया जा रहा है। इंटरनेट ना चलाने वाले उपभोक्ता फोन पर सब्जियां और फल बुक करवाकर होम डिलीवरी पा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed