{"_id":"584bb0524f1c1b1375448ccd","slug":"cm-virbhadra-singh-inaugaurate-new-parking-at-lift-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जाम से मिलेगी राहत, सीएम ने किया पार्किंग का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जाम से मिलेगी राहत, सीएम ने किया पार्किंग का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 Dec 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शहर की सबसे बड़ी पार्किंग की सौगात लोगों को दी। लिफ्ट के पास नगर निगम की ओर से बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग के फर्स्ट फेज का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर तैयार की जा रही इस पार्किंग में अभी 350 गाड़ी खड़ी हो सकेंगी।
विज्ञापन
बाकी बचे तीन फेस तैयार होने के बाद पार्किंग में 1000 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। पार्किंग का निर्माण कर रही कंपनी शिमला टोलस एंड प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड आगामी 30 सालों तक इसका संचालन करेगी और निगम को सालाना एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
देगी। पार्किंग के लोकार्पण अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शहर में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए सर्कुलर रोड को चौड़ा करने का काम पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
काम शुरू हो गया है और जल्द ही सभी तंग प्वाइंटों पर सड़क चौड़ी कर दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पार्किंग के लोर्कापण के लिए शहर के कारोबारियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक अनिरुद्ध सिंह, मेयर संजय चौहान, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, पार्षद सुरेंद्र चौहान, सुशांत कपरेट, दीपक रोहाल, रजनी सिंह, निगम आयुक्त पंकज राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जाखू रोप-वे तैयार, जल्द संचालन: वीरभद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखू रोप-वे बन कर तैयार है, जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने निगम महापौर संजय चौहान को जाखू में कार पार्किंग का निर्माण करने के लिए संभावनाएं तलाशने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर को सुविधाजनक बनाने के लिए किए किए जा रहे प्रयासों ने प्रदेश सरकार नगर निगम का हर संभव सहयोग करेगी।
जल्द ही दोबारा लिफ्ट करेंगे अश्वनी का पानी: मुख्यमंत्री
शहर में पीलिया फैलने का कारण बनी अश्वनी खड्ड परियोजना से दोबारा शहर के लिए पानी की सप्लाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि शहर में पानी की किल्लत खत्म करने के लिए अश्वनी खड्ड का पानी दोबारा लिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अश्वनी के पानी में अब मल नहीं मिल रहा।
पानी की किल्लत का स्थायी समाधान करने के लिए कोल डैम का पानी शिमला पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वर्ल्ड बैंक से भी मंजरी मिल चुकी है। कोल डैम का पानी आने के बाद अगले 100 सालों तक शहर और आसपास के इलाकों में पानी कि किल्लत नहीं रहेगी।
थाना कोटी में इंडोर स्टेडियम बनाने का आग्रह
नगर निगम के छोटा शिमला वार्ड से पार्षद सुरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर कुसुम्पटी के पास थाना कोटी में सरकारी भूमि पर इंडोर स्टेडियम बनाने का आग्रह किया। इसके अलावा पार्षद ने एसडीए कांप्लेक्स में पार्किंग बनाने के लिए एनओसी जारी करने के आदेश देने की अपील की। पार्षद के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने तुरंत एनओसी जारी करने के आदेश दिए।
पार्किंग दरों पर पब्लिक में रोष
लिफ्ट के पास बनाई गई नई पार्किंग की दरों पर स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने शहर के लोगोें की सुविधा को ताक पर रख कर पार्किंग की दरें निर्धारित की है। लोगों की मांग है कि तुरंत पार्किंग दरों में कमी
की जानी चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। नई पार्किंग में 0-2 घंटे के लिए 35 रुपये, 4 घंटे के 58 रुपये, 8 घंटे के 92 रुपये, 12 घंटे के 115 रुपये और 24 घंटे तक गाड़ी खड़ी रखने के 173 रुपये निर्धारित किए गए हैं।