{"_id":"59a3c08d227d51262f8b4571","slug":"cm-virbhadra-singh-inaugaurate-many-scheme-for-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र सिंह ने शिमला से मंडी की जनता को दी करोड़ों की सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र सिंह ने शिमला से मंडी की जनता को दी करोड़ों की सौगातें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह ने सोमवार को शिमला से ही मंडी जिला के हजारों लोगों को करोड़ों रुपए की सौगातें दी हैं। प्रदेश सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए मंडी के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की।
विज्ञापन
इनमें 167 करोड़ रुपये की लागत से सरकाघाट-घुमारवीं सुपर हाईवे के जीर्णोद्धार तथा सुदृढ़ीकरण का भी उद्घाटन किया। सरकाघाट की 10 पंचायतों की 48 बस्तियों के 13610 लोगों को सुविधा देने के लिए 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बिड़, पट्टा और समसोह उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सीएम ने भांबला में 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैरा-भदरोटा-सुरंगा-हटली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण भी किया। इस योजना से 22 पंचायतों की 96 बस्तियों के करीब 22300 लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
25 लाख रुपये से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल छात्रावास के अतिरिक्त खंड, 47.34 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आबकारी एवं कराधान अधिकारी कार्यालय सरकाघाट और 86 लाख रुपये की लागत से उप-तहसील भदरोटा में कार्यालय भवन की भी आधारशिला रखी।