फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh hits out at bjp mla ravinder ravi

सीएम की भाजपा विधायक पर कड़ी टिप्पणी, 'खोखे में बेचते थे अंडरगारमेंट'

Fri, 03 Feb 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 03 Feb 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh hits out at bjp mla ravinder ravi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने  देहरा हलके के तहत बनखंडी जनसभा में देहरा के विधायक रविंद्र रवि को निशाने पर लेते हुए कड़ी व्यक्तगित टिप्पणी कर डाली। सीएम ने कहा- मैं रविंद्र रवि को उस समय से जानता हूं जब रवि राजनीति में नहीं थे और पालमपुर में एक खोखे में अंडर गारमेंट्स बेचा करते थे और आज दौलतमंद हो गए हैं। 

विज्ञापन


कहा-मैं एक-एक की हिस्ट्री जानता हूं कि कौन कितने पानी में हैं। षड्यंत्रकारी जो खेल खेल रहे हैं मैं उसका चैंपियन हूं और यह आखिरी चेतावनी है। षड्यंत्र से राजनीति नहीं चलती है और न ही ऐसे लोग कामयाब हो पाते हैं। सीएम ने कहा कि वह क्षेत्रवाद और जातिवाद में विश्वास नहीं रखते हैं। उन्हें प्रदेश का एक-एक गांव समान है। 

विज्ञापन

राजनीतिक षड्यंत्र की फैक्टरी बनी देहरा

cm virbhadra singh hits out at bjp mla ravinder ravi

कहा कि विपक्षी दल वाले अफवाह उड़ाते हैं कि वीरभद्र देहरा वालों से नाराज हैं और देहरा का विकास नहीं चाहते हैं। लेकिन, मैं बता देना चाहता हूं कि देहरा का एक-एक गांव मुझे प्यारा है। सीएम ने कहा कि वह मानते हैं कि देहरा में जितना विकास नहीं हुआ जितना होना चाहिए था। लेकिन, इसके लिए स्थानीय विधायक जिम्मेदार हैं, जो विकास की राजनीति नहीं बल्कि विरोध की राजनीति करते हैं। 

सीएम ने कहा कि कुछ अरसे से देहरा राजनीतिक षड्यंत्र की फैक्टरी बन गई है। विपक्ष और कांग्रेस के ही कुछ लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। सीएम ने देहरा के विधायक रविंद्र पर आरोप लगाया कि वह देहरा की तरक्की नहीं चाहते हैं। विधानसभा में देहरा की समस्याएं नहीं उठाते हैं। रवि ने एक बार भी देहरा की तरक्की के लिए उनसे संपर्क या पत्र नहीं लिखा। कहा कि मात्र आलोचना करने से काम नहीं चलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed