फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh demand free hand for mission repeat from rahul gandhi

सीएम वीरभद्र ने राहुल के सामने रखी ये मांग, कहा- फिर पक्की है कांग्रेस की जीत

Sat, 30 Sep 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली/शिमला Updated Sat, 30 Sep 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh demand free hand for mission repeat from rahul gandhi

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फ्री हैंड मांगा है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को आश्वस्त किया कि फ्री हैंड मिलने से कांग्रेस का मिशन रिपीट पक्का है। शुक्रवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को हिमाचल में चल रही सियासी हलचल की विस्तृत रिपोर्ट दी। बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और सह प्रभारी रंजना भी उपस्थित थी। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हाईकमान को बताया कि हिमाचल भाजपा में फूट पड़ी है।
विज्ञापन


प्रदेश के किसी भी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवा नहीं है। पार्टी से सही लोगों को टिकट मिलने और संगठन की ओर से जमीनी स्तर पर काम किए जाने से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का मिशन रिपीट कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा चुनावी मुद्दा

cm virbhadra singh demand free hand for mission repeat from rahul gandhi

बैठक में टिकट आवंटन कमेटी, प्रचार कमेटी भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। सूत्र बताते है कि इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को टिकट आवंटन कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर सहमति बनी है।

अगर ऐसा होता है तो मुख्यमंत्री टिकट आवंटन में अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोनिया गांधी के निजी सचिव अहमद पटेल से भी मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी महंगाई और जीएसटी को चुनावी मुद्दा बनाएगी। हाईकमान की ओर से इन दोनों को चुनावी मुद्दा बनाए जाने पर सहमति मिल गई है।

मंडी में होगी राहुल गांधी की रैली

cm virbhadra singh demand free hand for mission repeat from rahul gandhi

कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 7 अक्तूबर को मंडी आएंगे। बैठक में उनका दौरा तय किया गया है। राहुल गांधी पहले भी मंडी में रैली कर चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने मंडी में हुई राहुल गांधी की रैली का श्रेय लिया था। 

इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनकी रैली का स्थान मंडी चयनित किया है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल में राहुल गांधी की चारों संसदीय क्षेत्रों में चुनावी रैली कराएंगे। 

बाली भी दिल्ली पहुंचे
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल्ली पहुंचने के बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली भी दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ट नेताओं से मुलाकात की। सूचना है कि उन्होंने सोनिया गांधी के निजी सचिव अहमद पटेल से मुलाकात की। 

राहुल ने वीरभद्र को कही ये बात

cm virbhadra singh demand free hand for mission repeat from rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को विवादों को छोड़कर चुनाव पर ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री पर राहुल का रुख अब भी जस का तस है। 

वीरभद्र प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर आलाकमान से लगातार शिकायत करते रहे हैं। सीएम शुक्रवार को राहुल से दिल्ली में मुलाकात की। 

प्रदेश के मसले पर राहुल के साथ वीरभद्र सिंह और राज्य के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की लंबी चर्चा हुई। राहुल ने दोनों नेताओं से हिमाचल के मुद्दों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने फिलहाल संगठन में किसी बदलाव से साफ इनकार कर दिया है।

रैली के बाद तेज होगा चुनाव अभियान

cm virbhadra singh demand free hand for mission repeat from rahul gandhi

राहुल गांधी 7 अक्तूबर को मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि वीरभद्र 31 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल कर खुद चुनाव न लड़ने और बेटे को चुनाव लड़ाने की बात कही थी।

सुक्खू को लेकर वीरभद्र ने सोनिया से भी कहा था, लेकिन उन्होंने पूरा मामला राहुल गांधी पर छोड़कर उनसे मिलने को कहा था।

राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के संबंध में शिंदे ने बताया कि हिमाचल में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। राहुल गांधी की मंडी रैली के बाद कांग्रेस का चुनाव अभियान तेजी पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed