आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे सीएम वीरभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को नई दिल्ली स्थिति सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होंगे। आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई अदालत ने मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह व अन्य सात लोगों को बतौर आरोपी समन जारी किया है। सुनवाई से तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार को मुख्यमंत्री ने कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मिलकर कानूनी सलाह ली। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से भी उन्होंने इस दौरान मुलाकात की। मुलाकात कर उन्हें प्रदेश के सियासी हालात से अवगत करवाया।
सीबीआई ने वीरभद्र सिंह पर बतौर केंद्रीय मंत्री रहते हुए 10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। यह राशि उनकी घोषित आय से 192 प्रतिशत अधिक पाई गई।
तीन दिन से दिल्ली प्रवास पर हैं सीएम, कांग्रेस लीडरशिप से भी मिले
सीबीआई ने मामले मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान, सहयोगी चुन्नी लाल, जोगिंद्र सिंह घट्टा, प्रेमराज, लवन कुमार रोच, वाकामुल्ला चंद्रशेखर और राम प्रकाश भाटिया को नामजद किया है। पटियाल हाउस स्थित विशेष अदालत ने 8 मई को इन सब आरोपियों को 22 मई को पेश होने का निर्देश दिया।
एलआईसी एजेंट आनंद चौहान एक अन्य मामले में बीते वर्ष 9 जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। सोमवार को विशेष अदालत में होने वाली सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।
सीबीआई की पांच सौ से अधिक पन्नों वाली चार्जशीट में 225 लोगं की गवाही और 442 दस्तावेज संलग्न हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री तीन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मामले पर कई कानूनी विशेषज्ञों से राय भी ली है।