फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh comment over congress leaders

कांग्रेस पदाधिकारियों पर सीएम की तल्ख टिप्पणी से सियासी घमासान

Tue, 21 Feb 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 21 Feb 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh comment over congress leaders

कांग्रेस पार्टी संगठन में नियुक्तियों पर सीएम वीरभद्र सिंह की तल्ख टिप्पणी के बाद हिमाचल कांग्रेस में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने इस पर कहा कि सीएम को इस बारे में हाईकमान से पूछना चाहिए। अध्यक्ष और महासचिव की मंजूरी के बाद ही पद दिए जाते हैं। वे हाईकमान से ही पूछ लें कि कैसे नियुक्तियां हो रही हैं।  उधर, अभी तक इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुप्पी साध रखी है। 

विज्ञापन


देहरा में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विप्लव ठाकुर ने आगे ये भी कहा कि सीएम प्रदेश में वित्तीय संकट की बात कह रहे हैं, लेकिन जगह-जगह कॉलेज, तहसील, उप तहसील, उपमंडल कार्यालय खोल रहे हैं। वे बताएं कि इससे वित्तीय संकट खड़ा नहीं हो रहा? देहरा में कॉलेज खोलने की सीएम वीरभद्र की घोषणा पर उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि मुख्यमंत्री देहरा में पॉलटेक्निक कॉलेज खोलते।
विज्ञापन


इससे बच्चों में स्किल और ट्रेनिंग का विकास होता। विप्लव ने जिप सदस्य रितु पराशर के सुसाइड पर सवाल उठाए और पुलिस जांच को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी सुसाइड के कारण का पता नहीं लगा पाई है। बच्चों के साथ सुसाइड करना कोई सामान्य बात नहीं हैं। सुसाइड नोट न मिलना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। कोई तो ऐसी बात हुई होगी, जिस पर यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। नोटबंदी से आम लोगों को लाइनों में लगने के लिए मोदी सरकार ने मजबूर किया। लोगों को जान तक गंवानी पड़ी। कहा कि नोटबंदी से न तो काला धन वापस आया और न भ्रष्टाचार में कमी आई है। इस दौरान जिला अध्यक्ष नरदेव कंवर, बीना कौशल, महासचिव सुनील कश्यप, वासुदेव, नीटू वालिया भी मौजूद रहे। 

यह कहा था सीएम ने 
सीएम वीरभद्र सिंह ने रविवार को बल्ह के कंसा चौक में कांग्रेस की संकल्प रैली में कहा था कि संगठन में रातोंरात ऐसे ब्लॉक और जिला अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं जिन्हें उनके पड़ोसी तक नहीं जानते हैं। इस तरह की नियुक्तियां लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ है। सीएम ने कहा था कि वे भी पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं। वे किसी की मेहरबानी से नहीं, चुनकर अध्यक्ष बने थे। 

विप्लव ठाकुर ने कहा कि यदि हाईकमान चाहेगा तो वह देहरा हलके से विस चुनाव लड़ेंगी। हाईकमान के निर्देश पर वह दो बार राज्यसभा सांसद, महिला मोर्चा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। 

मनोबल तोड़ने के बजाए कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करें सीएम
जिला कांग्रेस मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पार्टी कार्यकर्ता मनोबल तोड़ने की बजाय मान-सम्मान की उम्मीद करते हैं। कहा कि बिना पार्टी संगठन के सरकार नहीं बन सकती है। कंसा चौक संकल्प रैली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी संगठन में की जा रही नियुक्तियों पर सवाल उठाए थे। 

सोमवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस में पिछले पांच-छह सालों से ही संगठनात्मक पदाधिकारी चुनने के लिए चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई। इससे पहले पार्टी संगठन में पदाधिकारी मनोनीत ही होते थे। उन्होंने कहा कि कंसा चौक रैली में मुख्यमंत्री ने सरेआम जिला अध्यक्षों को अपमानित किया है।

मुख्यमंत्री को पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दिखाने के बजाय प्रतिद्वंद्वियों पर इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 23 सालों तक एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस में संगठन की मजबूती के लिए काम किया। संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उन्हें जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है।


उन्होंने कहा कि उनकी पहचान भले ही मुख्यमंत्री और मंत्री के बेटे के रूप में नहीं है, लेकिन पार्टी के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के चलते उनकी अपनी एक पहचान है। उन्होंने कहा कि पांच मार्च को द्रंग में कार्यकर्ताओं को सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को भी निमंत्रण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed