फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm Virbhadra singh chaired HP Skill Development Corporation Board of Directors Meeting

युवाओं को रोजगार देने के लिए सीएम वीरभद्र ने बनाया प्लान

Mon, 02 Jan 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Jan 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
Cm Virbhadra singh chaired HP Skill Development Corporation Board of Directors Meeting
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : File Photo

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार देर शाम को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मंडल की तीसरी बैठक की अध्यक्षता कर कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए बेकरी उत्पाद, ब्यूटी पार्लर, हेयर ड्रेसर, पलंबर, इलेक्ट्रीशियन, आरा मशीन, वेल्डर, फिटर, टायर पंचर जैसे अल्पावधि के व्यवसायों में प्रशिक्षण पर बल दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम को बद्दी की तरह प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी टूल रूम स्थापित करने चाहिए।

विज्ञापन


इससे युवाओं को पाठ्यक्रम पूरा होते ही रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मौजूदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को स्तरोन्नत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को आधुनिक उपकरणों से लैस करना निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए। ये भी निर्देश दिए कि ये तय होना चाहिए कि प्रदेश में स्थापित उद्योगों में कम से कम 70 प्रतिशत रोजगार हिमाचली युवाओं को दें।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने शिमला में कौशल दक्षता केंद्र की स्थापना के लिए भूमि के चयन में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए कहा कि इसके लिए 10 दिन के भीतर भूमि चिन्हित की जाए। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को मोबाइल बिलों के भुगतान को भी मंजूरी दी। परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने भी निगम की गतिविधियों में तेजी लाने की जरूरत जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम को स्वस्थ्य देखभाल, परचून, जैव-विज्ञान तथा कपड़ा उद्योग जैसे व्यवसाय में प्रशिक्षण के स्थान पर भारी वाहन के चालक, क्रेन, वैल्डिंग जैसे व्यवसायों में प्रशिक्षण करना चाहिए, जिसमें उन्हें रोजगार मिल सकता है। उद्योग मंत्री मुकेश

अग्निहोत्री ने फार्मा क्षेत्र में प्रशिक्षण करवाने की बात की। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्त्रस्मादित्य सिंह, मुख्य सचिव वीसी फारका, अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, सलाहकार योजना राकेश शर्मा, सचिव शिक्षा राकेश कुमार, श्रम आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

12 कॉलेजों में शुरू होगा व्यावसायिक पाठ्यक्रम
कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निगम को आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के 12 महाविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्त्रस्म आरंभ करने की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। उन्होंने इस अवसर पर निगम द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण पर प्रस्तुति भी दी। 

पैट की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे
मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पैट) को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। मुख्यमंत्री रविवार को ओक ओवर शिमला में उनसे मिलने आए प्राथमिक सहायक अध्यापकों को संबोधित कर रहे थे। पैट उनके मानदेय में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने आए थे। 


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध हैं। उनकी सभी जायज मांगों को समय-समय पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत चार साल में कर्मचारियों को 2454.88 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ दिए गए हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और पैट संघ के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed