फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh brother in law prithvi sen meeting with former cm prem kumar dhumal

धूमल से मिले सीएम वीरभद्र के साले, पांव छूकर लिया आशीर्वाद

Sun, 13 Mar 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Mar 2016 12:02 PM IST
सार

  • पृथ्वी विक्रम सेन के साथ आए थे कसुम्पटी विस के एक दर्जन कार्यकर्ता
  • भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए पृथ्वी के साथ आए कार्यकर्ता
  • अप्रैल में भाजपा में शामिल होने के लिए विधिवत कार्यक्रम रखेंगे: पृथ्वी

विज्ञापन
cm virbhadra singh brother in law prithvi sen meeting with former cm prem kumar dhumal
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल से शिमला में उनके सरकारी निवास पर मुलाकात करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले पृथ्वी विक्रम सेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले पृथ्वी विक्रम सेन ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल से शिमला में उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की। उन्होंने धूमल के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पृथ्वी विक्रम सेन के साथ कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा युवा मौजूद थे।

विज्ञापन


बाद में उनके साथ आए भाजपा कार्यकर्ता भाजयुमो की तिरंगा रैली में भी शामिल हुए। हालांकि, पृथ्वी रैली में खुद नहीं गए। विक्रम सेन ने नेता प्रतिपक्ष धूमल से भाजपा में विधिवत रूप से शामिल होने के लिए एक कार्यक्रम की बात की। कहा कि अप्रैल में शिमला में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद वे इसमें विधिवत रूप से शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने उनके भाजपा में आने का स्वागत किया। पृथ्वी ने बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को मिठाइयां भी खिलाईं। उनके निजी निवास स्थान पर जलपान भी किया। पृथ्वी ने खुद पुष्टि की कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया है। ये मालूम रहे कि हाल ही में पृथ्वी विक्रम सेन ने नई दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके समक्ष भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव रखा है। पृथ्वी ने अमित शाह से मिलने से पहले ये प्रस्ताव धूमल के समक्ष रखा था। पृथ्वी विक्रम सेन पिछले विधानसभा चुनाव में अपने परिवार को कांग्रेस का टिकट नहीं मिल पाने से खुद को खफा बता रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के दिग्गज नेता पृथ्वी विक्रम सेन के भाजपा में शामिल होने की खासी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed