{"_id":"56e504c54f1c1b39138b4568","slug":"cm-virbhadra-singh-brother-in-law-prithvi-sen-meeting-with-former-cm-prem-kumar-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल से मिले सीएम वीरभद्र के साले, पांव छूकर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल से मिले सीएम वीरभद्र के साले, पांव छूकर लिया आशीर्वाद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:02 PM IST
सार
- पृथ्वी विक्रम सेन के साथ आए थे कसुम्पटी विस के एक दर्जन कार्यकर्ता
- भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए पृथ्वी के साथ आए कार्यकर्ता
- अप्रैल में भाजपा में शामिल होने के लिए विधिवत कार्यक्रम रखेंगे: पृथ्वी
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल से शिमला में उनके सरकारी निवास पर मुलाकात करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले पृथ्वी विक्रम सेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले पृथ्वी विक्रम सेन ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल से शिमला में उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की। उन्होंने धूमल के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पृथ्वी विक्रम सेन के साथ कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
बाद में उनके साथ आए भाजपा कार्यकर्ता भाजयुमो की तिरंगा रैली में भी शामिल हुए। हालांकि, पृथ्वी रैली में खुद नहीं गए। विक्रम सेन ने नेता प्रतिपक्ष धूमल से भाजपा में विधिवत रूप से शामिल होने के लिए एक कार्यक्रम की बात की। कहा कि अप्रैल में शिमला में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद वे इसमें विधिवत रूप से शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने उनके भाजपा में आने का स्वागत किया। पृथ्वी ने बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को मिठाइयां भी खिलाईं। उनके निजी निवास स्थान पर जलपान भी किया। पृथ्वी ने खुद पुष्टि की कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया है। ये मालूम रहे कि हाल ही में पृथ्वी विक्रम सेन ने नई दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की है।
विज्ञापन
उनके समक्ष भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव रखा है। पृथ्वी ने अमित शाह से मिलने से पहले ये प्रस्ताव धूमल के समक्ष रखा था। पृथ्वी विक्रम सेन पिछले विधानसभा चुनाव में अपने परिवार को कांग्रेस का टिकट नहीं मिल पाने से खुद को खफा बता रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के दिग्गज नेता पृथ्वी विक्रम सेन के भाजपा में शामिल होने की खासी चर्चा है।