फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh big orders to hrtc.

सीएम ने दिया बड़ा झटका, कम किराए वाली बसों पर लगी रोक

Wed, 13 May 2015 09:46 AM IST
Updated Wed, 13 May 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh big orders to hrtc.

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की कम किराये वाली बसों में जल्द सामान्य किराया वसूला जा सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वो तमाम बसों में एक समान किराया ले। उन्होंने विभाग को कम किराये की बसें चलाने के मामले की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


तल्ख तेवर में मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी सरकार के अधीन ही है। अगर मनमाने फैसले लिए गए तो ‘ऐसा हथौड़ा चलेगा कि पता नहीं लगेगा कौन कहां गया’। उन्होंने एचआरटीसी और प्राइवेट बसों के लिए एक समान ज्वाइंट टाइम टेबल बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही प्राइवेट बस ऑपरेटरों को बसों का संचालन नियमों के दायरे में रहकर करने की सख्त हिदायत दी है। इसे अब सीएम और बाली के बीच जारी विवाद से भी जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बत्ता से वापस लिया कार्यभार

cm virbhadra singh big orders to hrtc.

मंगलवार को सचिवालय में हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों की सीएम के साथ बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष जैसीराम शर्मा और प्रवक्ता भजन चौधरी ने बताया कि एचआरटीसी की फिक्स किराये वाली बसों से निजी ऑपरेटरों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में एक ही तरह की परिवहन नीति लागू करने की मांग की।

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद राज्य सरकार ने आरएन बत्ता से परिवहन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया है। नए निदेशक एस. जहूर हैदर जैदी लगाए हैं। वहीं निदेशक आरएन बत्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री ने बसों के फिक्स किराये और टाइम टेबल को रिव्यू करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed