सीएम बोले, माता ने सपने में दर्शन देकर कहा- मंदिर गिर रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि करांगला की कोट काली माता ने उनको कुछ साल पहले सपने में दर्शन दिए और कहा - मंदिर गिर रहा है। माता ने कहा कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाए। इसके बाद से कोटा काली माता मंदिर का जीर्णोद्धार करने का संकल्प लिया और डीसी शिमला को मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य कराने को कहा।
फिर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान चंद मेहता को निर्माण कार्य कराने का जिम्मा सौंपा गया। छह साल पहले मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था और अब यह एतिहासिक मंदिर नए स्वरूप में है।
तीन दशक बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह सहित मंगलवार सुबह 11:30 बजे कोट काली माता के मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने करीब आधा घंटा पूजा की।
राजा पद्म सिंह की कुल देवी हैं कोट काली माता
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिता राजा पद्म सिंह करांगला की कोट काली माता को कुल देवी के रूप में पूजा अर्चना करते थे। जब रामपुर के राजा पद्म सिंह बने तो उन्होंने करांगला के कोट काली मंदिर को करांगला के ग्रामीणों को सौंप दिया।
इसके बाद रामपुर के राजा पद्म सिंह की कुल देवी भीमाकाली रही हैं। इस बीच कोट काली माता मंदिर की लंबे समय से उपेक्षा हो रही थी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके जीर्णोद्धार का संकल्प लिया।
इसके बाद मंदिर कमेटी ने मंदिर पर 56 लाख की राशि खर्च करके कोट काली माता मंदिर को नया स्वरूप दिया। छह साल की अवधि में मंदिर को नया स्वरूप दिया। मंडी के पत्थर और ननखड़ी के देवदार से मंदिर बनाया। इस मंदिर में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया है।