फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh announcements on himachal day.

हिमाचल दिवस: सीएम ने की ये बड़ी घोषणाएं

Wed, 15 Apr 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 15 Apr 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh announcements on himachal day.

हिमाचल दिवस के मौके पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कई बड़ी घोषणाएं की है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में जल्द ही घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बाजार से आधी से भी कम कीमत पर 3-3 एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपभोक्ता को शुरू में प्रति बल्ब 10 रुपये देने होंगे। इसके बाद बिजली बिल के साथ 10-10 रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हिमाचल में मेडिकल क्रांति का दौर आने वाला है। प्रदेश जल्द मेडिकल हब बनेगा। यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बिलासपुर में एम्स के अलावा नाहन, चंबा और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे। सरकार जल्द पैरा मेडिकल स्टाफ के 500 पद भरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले दैनिक भोगियों और 5 वर्ष सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राज्य बजट से पंचायतों को 109 करोड़ मिलेंगे, जबकि 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर 195 करोड़ दिए जाएंगे। इसी साल पंचायत सहायकों के 400 पद भरे जाएंगे। फलदार फसलों खासकर सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए एंटी हेलनेट पर दिए जाने वाले उपदान को बढ़ाकर 80 फीसदी किया गया है। सभी राशन कार्ड धारकों को डिजिटल राशनकार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में बनेगा फाइन आर्ट्स कॉलेज  
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिमाचल के लिए प्रस्तावित फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला के आसपास बनेगा। इसके लिए जल्द भूमि का चयन किया जाएगा। कॉलेज के जरिए में हिमाचल की धरोहरों को संरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे।


पांच नेशनल हाईवे स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लिए 632 किलोमीटर के पांच नेशनल हाईवे स्वीकृत हुए हैं। इनमें मनाली-सरचू, सम्धू ग्रांफू, पुराना मटौर से मैकलोडगंज, कटोरी बंगला से भरमौर और अंब से मुबारिकपुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed