{"_id":"582d2b744f1c1b57368fff59","slug":"cm-virbhadra-singh-announcements-for-children-living-in-bal-asharms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा बच्चों पर मेहरबान हुई सरकार, सीएम ने की बड़ी घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा बच्चों पर मेहरबान हुई सरकार, सीएम ने की बड़ी घोषणाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Nov 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार बाल आश्रमों तथा पालक देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत बेसहारा बच्चों की पैतृक संपत्ति में अधिकार सुरक्षित रखने को हरसंभव कदम उठाएगी। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अनाथाश्रमों में रह रहे बच्चों के लिए लिए खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही।
विज्ञापन
कहा कि इन बच्चों की संपत्ति की सूची प्राप्त की जा रही है। यह देखा जाएगा कि संपत्ति उनके नाम रहे और किसी व्यक्ति की ओर से बेची अथवा हथियाई न जाए। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल उद्धार योजना में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार जमा दो के बाद अनाथ बच्चों की समुचित आजीविका सुनिश्चित बनाने को उनके व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का खर्च सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
उनकी शिक्षा का खर्च भी उठाएगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए। राज्य के विभिन्न बाल एवं बालिका आश्रमों से 398 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बालिका आश्रम मशोबरा (आदर्श बाल गृह) का कार्य शीघ्र पूरा करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि भवन निर्माण 2017 ग्रीष्मकाल तक पूरा होना चाहिए। मानसी सहाय ठाकुर ने कहा कि शिमला के हीरानगर में किशोर बच्चों के लिए संप्रेक्षण गृह शीघ्र क्रियाशील बनाया जाएगा। राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव राजकुमारी सोनी भी मौजूद रहीं।