फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm virbhadra singh announced ten percent da for all state govt employees and pensioners

सीएम ने दिए हिमाचल को पांच बड़े तोहफे

Sat, 16 Aug 2014 08:06 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
Cm virbhadra singh announced ten percent da for all state govt employees and pensioners

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2014 से 10 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी की जाएगी। नाहन में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र के धौलाकुआं में राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) स्थापित होगा। शिमला जिले के ज्यूरी के निकट कोटला में राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शिलाई और संगड़ाह सब तहसील को दुर्गम सब कैडर क्षेत्र में शामिल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जबकि 1.15 करोड़ की लागत से नाहन में शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। सराहां डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए 12 करोड़ स्वीकृत किए। नाहन आईटीआई में 1.21 करोड़ से कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धौलाकुंआ में खुलेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट

Cm virbhadra singh announced ten percent da for all state govt employees and pensioners

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों एवं उनके परिवारों का सम्मान करती है। स्वतंत्रता सेनानियों की ‘सम्मान राशि’ 7500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये की गई है। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों तथा पुत्रियों को दी जाने वाली सम्मान राशि को भी 3500 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया गया है।

प्रदेश सरकार ने वीरता पुरस्कार विजेताओं की वार्षिकी को भी 3000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया है। विधवाओं, वृद्धों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 550 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों को 1000 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed