फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh announce to fill all post in schools.

सीएम का ऐलान, स्कूलों में एक भी पद नहीं रहेगा खाली, जल्द होंगी भर्तियां

Thu, 26 May 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारहट्टी, बोहली (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारहट्टी, बोहली (सोलन) Updated Thu, 26 May 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh announce to fill all post in schools.
मुख्यमंत्री वीरवार को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी तथा बोहली में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में खेल मैदान उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से बेहतर खेल प्रतिभाओं को आगे लाया जा सके। खेलों का निजी हितों के लिए प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इस विकृति से कई खेल बदनाम हुए। यह न तो राष्ट्र और न ही खेल हित में है। मुख्यमंत्री वीरवार को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी तथा बोहली में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि शिक्षकों की इतनी भर्तियां की जाएंगी कि कोई पद रिक्त न रहे। प्रदेश सरकार पारंपरिक तथा ग्रामीण खेलों को बढ़ावा दे रही है। आधुनिक खेलों के मुकाबले आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती, वॉलीबाल और अन्य खेलों को अधिक पसंद किया जाता है, जिनको और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल कॉलेजों में होगी इन शिक्षकों की भर्ती

CM Virbhadra singh announce to fill all post in schools.
प्रत्येक महाविद्यालय में संगीत अध्यापक तथा तबला मास्टरों की नियुक्ति की जाएगी। - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक महाविद्यालय में संगीत अध्यापक तथा तबला मास्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इसी प्रकार प्रत्येक जमा दो स्कूलों में भी चरणबद्ध तरीके से संगीत अध्यापक उपलब्ध करवाए जाएंगे।

माध्यमिक से ऊपर की पाठशालाओं में शारीरिक अध्यापकों का होना अति आवश्यक है और सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। लड़कियों को शिक्षा की सुविधा के लिए अधिकतर शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए हैं।

प्रदेश के बजट की अधिकतर राशि शिक्षा पर खर्च की जा रही है। प्रदेश सरकार सभी सरकारी पाठशालाओं में खाली पदों को भरने के लिए प्रयासरत है और निकट भविष्य में सभी पद भर दिए जाएंगे और प्रत्येक स्कूल में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed