फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra sing daughter wedding in delhi.

शाही शादी का होगा शाही अंदाज, आएंगे शाही मेहमान

Mon, 02 Mar 2015 05:08 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra sing daughter wedding in delhi.

बुशहर रियासत के राज परिवार से संबंधित हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सबसे छोटी बेटी अपराजिता सिंह के विवाह में देश भर के राजघराने पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बुशहर राज परिवार की ओर से इन्हें निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। नई दिल्ली में पूरे शाही अंदाज में अपराजिता सिंह का विवाह होगा।

‘12, तिलक मार्ग’ से बारात जाएगी, ‘22 अकबर रोड’ मैदान पहुंचेगी। मेहमानों की आवभगत ‘1, जंतर-मंतर रोड’ स्थित सीएम कीकोठी में होगी। अपराजिता सिंह के इस विवाह के गवाह देश भर के राज परिवार बनेंगे।

विज्ञापन

ये राजघराने होंगे शामिल

cm virbhadra sing daughter wedding in delhi.

ये वे राजघराने होंगे, जिनका रियासती काल में भारत के कई क्षेत्रों में शासन रहा है। इनमें कश्मीर, जैसलमेर, सरगुजा, टिहरी, जयपुर, मथुरा, बिसाऊ राजघराने बुलाए गए हैं।

ऐसे दर्जनों राजघरानों को निमंत्रण दिया गया है। इनमें से कई राजघरानों के साथ बुशहर रियासत के शुरू से ही संबंध रहे हैं।
आठ मार्च को पटियाला रियासत के वंशज अमरिंदर सिंह की बेटी के बेटे अंगद सिंह की बारात ‘22, अकबर रोड’ पहुंचेगी।

यहां एक बड़े मैदान में ही मुख्य आयोजन है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, बेटी अपराजिता सिंह के विवाह की तैयारियों के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। विवाह संबंधी कार्यक्रम सात मार्च से शुरू होने के बाद नौ मार्च को संपन्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed