फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra sing annoucment ground at shimla

राजधानी के युवाओं को मिलेगी ये सौगात

Sat, 18 Oct 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Sat, 18 Oct 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra sing annoucment ground at shimla

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संजौली कॉलेज में आयोजित एचपीयू ग्रुप थ्री यूथ फेस्टिवल के समापन समारोह में उठाई सभी मांगों को मान लिया।

विज्ञापन


उन्होंने ऐलान किया कि स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए शहर के नजदीक मल्टीर्पपज खेल मैदान बनेगा। स्कूल और कॉलेज के खिलाड़ी वहां अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज के छात्रावास का निर्माण ढली बाइपास पर देखी भूमि पर होगा। इसमें ब्वॉयज हास्टल शिफ्ट कर खाली हुए ब्वॉयज छात्रावास में  गर्ल्स हॉस्टल शिफ्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लास रूम और पार्किंग निर्माण के लिए उन्होंने चार करोड़ देने की की। कॉलेज के पास से गुजरने वाले सर्कुलर रोड पर छात्रों और आम लोगों की सुविधा के लिए ओवर हेड ब्रिज बनेगा। इस मौके कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी भी मौजूद रहे।


मंच पर बुलाकर एससीए पदाधिकारियों की थपथपाई पीठ
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मेरिट आधार पर मनोनीत एससीए पदाधिकारियों अध्यक्ष साक्षरता, उपाध्यक्ष आकाश कुमार, सचिव पूजा शर्मा और सचिव रुबिना ठाकुर को मंच पर बुलाकर बधाई दी। कहा कि कॉलेज में राजनीति नहीं होनी चाहिए जिन्हें राजनीति करने हो वे पढ़ाई करने के बाद राजनीति करें।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का संजौली कॉलेज में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ छात्रों और प्रदेश के 45 से अधिक कॉलेजों से आए शिक्षकों तथा छात्रों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कॉलेज के एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड छात्रों ने गार्ड आफ ऑनर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed