{"_id":"460e8ee295ceb03dc347abe41fb0f403","slug":"cm-virbhadra-income-case-cbi-register-accountant-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम संपत्ति केस: सीबीआई ने दर्ज किए अकाउंटेंट के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम संपत्ति केस: सीबीआई ने दर्ज किए अकाउंटेंट के बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके सेब बागान के मैनेजर आनंद चौहान के अकाउंटेंट सरोज सिंह ने सीबीआई के सामने अपना औपचारिक बयान दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में हो रही इस कार्यवाही के दौरान वीरभद्र के सेब बागान के मैनेजर आनंद चौहान ने दिल्ली हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस के जरिये सरोज सिंह को कोर्ट में पेश करने की याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन
इस आधार पर सीबीआई को सरोज सिंह को अदालत ले जाना पड़ा। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक चौहान को डर था कि एजेंसी सरोज को इसी बहाने गिरफ्तार कर लेगी। सरोज सिंह चौहान का अकाउंटेंट है।
विज्ञापन
इस मामले में चौहान की किरकिरी हुई, जब सरोज ने अदालत से कहा कि वह सीबीआई के औपचारिक बुलावे पर सिर्फ बयान दर्ज कराने गया था। जांच एजेंसी की तरफ से गिरफ्तारी के कोई संकेत नहीं थे।
सरोज के बयान पर अदालत ने चौहान का हेबियस कॉर्पस तुरंत खारिज कर दिया। सरोज ने अदालत को यह भी बताया कि वह दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुका है। एजेंसी ने बयान दर्ज कराने के बाद उसे जाने की इजाजत दे दी थी।