फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra gets emotional while meeting special girls

जब गले लगी ये बच्चियां तो रो पड़े मुख्यमंत्री वीरभद्र

Sat, 07 Jan 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 07 Jan 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra gets emotional while meeting special girls

इन बच्चियों से मिलकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। बच्चियां भी सीएम के गले लगकर रोने लगीं। विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के संस्थान सुंदरनगर में 6.85 करोड़ से निर्मित छात्रावास के उद्घाटन समारोह में मूक बधिर, श्रवण और दृष्टि बाधित बच्चियां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर आंसू नहीं रोक पाईं।

विज्ञापन


सीएम ने एक पेरेंट्स की तरह जब बच्चियों को गले लगाया तो वे भी भावुक हो उठे। शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बारिश में विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के स्कूल पहुंच कर बच्चियों के लिए नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूल में रह रहीं मूक बधिर, श्रवण और दृष्टि बाधित बच्चियों से मुख्यमंत्री मिले और उनसे बातचीत की। 

विज्ञापन

बच्चियों को गले लगा कर भावुक हो उठे वीरभद्र सिंह

cm virbhadra gets emotional while meeting special girls

ठियोग की हिना के आंसू देख कर मुख्यमंत्री ने उसे गले लगाया। सीएम ने दृष्टिबाधित सुरभि, नेशनल में पदक विजेता अंजलि व शालिनी की उपलब्धि को खूब सराहा। इस स्कूल में ऐसी 119 लड़कियों को शिक्षा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष बच्चों को सरकार हर संभव सुविधा देने की दिशा में प्रयासरत है। 

जरूरत पड़ने पर इन संस्थानों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। विशेष बच्चों के उत्थान के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विशेष स्कूल के वार्षिक समारोह में आने के निमंत्रण को स्वीकार किया है। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी, सीपीएस सोहन लाल, जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed