फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra announcement for regularisation of chowkidars

सीएम वीरभद्र ने 15 साल से सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को दिया तोहफा

Mon, 05 Sep 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी/नालागढ़(सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी/नालागढ़(सोलन) Updated Mon, 05 Sep 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra announcement for regularisation of chowkidars

सीएम वीरभद्र सिंह ने सरकारी विभागों में 15 साल से सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को बड़ा तो‌हफा दिया है। सीएम ने कहा कि सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे चौकिदार अब 15 वर्षों बाद नियमित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब वहीं नए स्कूल खोले जाएंगे जहां छात्रों की एडमिशन का स्कोप हो। न्यूनतम पंद्रह से कम छात्रों वाले स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बरड कालोनी में रह रहे सभी लोगों को शीघ्र आवास प्रदान किए जाएंगे क्योंकि बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। वह औद्योगिक क्षेत्र बददी के झाड़माजरी में नलकूप योजना का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चौकीदारों को 15 साल बाद नियमित करने की घोषणा से हजारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मौजूदा समय में 17 वर्ष के कार्यकाल के बाद ही चौकीदारों को पक्का किया जाता है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से चौकीदारों को पक्का होने के लिए दो साल का और इंतजार नहीं करना होगा। वहीं बद्दीं में महिला थाने के शुभारंभ पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के अस्पतालों में जो डॉक्टर सेवाएं देकर चंडीगढ़ भाग जाते हैं या नियमों के विपरीत निजी क्लीनिकों में सेवाएं दे रहे हैं उन पर सरकार जांच बिठाएगी। डाक्टरों को अपने कार्यस्थल के निकट ही आवास में रहना होगा।

 

शिक्षण संस्थानों को ये कहा

cm virbhadra announcement for regularisation of chowkidars

बद्दी में सेंट ल्यूक्स स्कूल के लोकार्पण पर सीएम ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को छात्रों में राष्ट्र के प्रति प्रेम तथा मानवता की भावना उजागर करने पर बल देना चाहिए ताकि वे एक जिम्‍मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि धर्मनिर्पेक्षता लोकतंत्र का मूल मंत्र है और हमें इसके दायरे में रहकर कार्य करने की आवश्कयता है। इस मौके पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उनके साथ थे।

मीडिया द्वारा सड़कों की बदहाली को लेकर पूछे गए एक सवाल के दौरान झुंझला कर सीएम ने कहा कि मीडिया की नजरों में ही सड़कें खराब हैं लेकिन उन्हें सब ठीक नजर आ रहा है। बीबीएन की सड़कों को सुधारा जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर से बेहतर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। क्षेत्र में हैलीपेड, सड़कों पर लाइटें, सीवरेज, स्वास्थ्य सुविधाएं देने को करोड़ों रूपये खर्च किए जा रहे हैं।

जन्मदिन-शादी की सालगिरह पर सरकार देगी पौधे

cm virbhadra announcement for regularisation of chowkidars
वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी - फोटो : File Photo

जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह। बुजुर्गों की पुण्यतिथि हो या कोई और विशेष दिन। सभी मौकों को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार लोगों को पौधरोपण के लिए पौधे देगी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को शिमला के फागली में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति वन योजना का शुभारंभ करेंगे। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी इस अवसर पर पौधरोपण करेंगे।

इस योजना के तहत लोगों को उनके जन्मदिवस, शादी की सालगिरह, उनके अभिभावकों, सगे संबंधियों की पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर पौधरोपण के लिए पौधे दिए जाएंगे। शुरू में यह योजना राज्य के शहरी क्षेत्रों में शुरू की जाएगी और बाद में इसे

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। वन विभाग ने शिमला के लोगों से आग्रह किया है कि वे पांच सितंबर 2016 को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होकर इसे खास बनाएं। इस अवसर पर पौधरोपण करके अपने इस दिन को यादगार भी बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed