फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra angry over construction of college in Sunkar khad

यहां कॉलेज बनाने पर सीएम तल्ख, अब अफसर देंगे पैसा

Sun, 12 Jul 2015 07:54 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra angry over construction of college in Sunkar khad

भाजपा कार्यकाल में रामपुर भारापुर पॉलीटेक्निक कॉलेज की नींव सुंकर खड्ड के समीप रखने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली भड़क गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड के साथ कॉलेज की जमीन चयन करने वाले से पुल बनाने की आधी कीमत वसूली जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितना पैसा भवन बनाने में खर्च हुआ, अब उतना ही पैसा चहारदीवारी और पुल बनाने पर खर्च करने होंगे। सीएम ने कहा कि पुल बनाने के लिए तीन पार्टियों से पैसा लिया जाएगा। इनमें लोनिवि, तकनीकी शिक्षा विभाग और यहां भूमि चयन करने वाली पार्टी होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और जीएस बाली शनिवार को 10 करोड़ से अधिक लागत से नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पांवटा में हजारों बीघा शानदार भूमि उपलब्ध है फिर खड्ड में कॉलेज भवन बनाने का क्या औचित्य था?

विज्ञापन
विज्ञापन

तो तैरकर कॉलेज आएंगे छात्र

cm virbhadra angry over construction of college in Sunkar khad

बाली ने कहा कि शानदार कॉलेज भवन तो कांग्रेस सरकार ने बना दिया। छात्रों को सुंकर खड्ड तैरकर कॉलेज आना पड़ेगा लेकिन छात्राएं कैसे तैरेंगी? यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर खतरा मंडराता रहेगा। बाली ने कहा कि जहां पर पुल का निर्माण करना था, वहां भाजपा सरकार ने किया नहीं।

कोलर में ऐसी जगह पर पुल बना दिया, जहां पुल से पार सैकड़ों बीघा जमीन भाजपा नेताओं की बताई जा रही है। बाली ने कहा कि अभी आईआईएम का निर्माण धौलाकुआं में शुरू नहीं हुआ और कई नेताओं ने गरीबों की सैकड़ों बीघा जमीन खरीद ली है। वह इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed