फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvindra Sukhu said will take tough decisions in six months, also make important reforms at the administ

Himachal: सुखविंद्र सुक्खू बोले- छह महीने में कड़े फैसले लेंगे, प्रशासनिक स्तर पर भी करेंगे महत्वपूर्ण सुधार

Mon, 15 May 2023 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 May 2023 11:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने वित्तीय संसाधन बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए हैं।  आने वाले समय में कई कड़े निर्णयों के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
cm Sukhvindra Sukhu said  will take tough decisions in six months, also make important reforms at the administ
सीएम सुक्खू ने किया राज्य सचिवालय के नया ब्लॉक का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले छह महीनों में सरकार कड़े फैसले लेने वाली है। कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने वित्तीय संसाधन बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए हैं।  आने वाले समय में कई कड़े निर्णयों के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे। एक पद पर दो पद कैसे काम कर सकते हैं, इस दिशा में सोचा जा रहा है। तभी हिमाचल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बिजली परियोजनाओं पर वाटर सेस संसाधनों को विकसित करने के लिए लगाया जा रहा है। सरकारी विभागों में छुट्टी वाले दिन भी काम किया जा रहा है। सुक्खू ने 43.07 करोड़ से निर्मित नए भवन का लोकार्पण करते हुए यह बात कही। 

विज्ञापन


सोमवार को राज्य सचिवालय में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने वाटर सेस मामले में एक चिट्ठी लिखी है, पर सरकार इस मसले को कानूनी और प्रशासनिक ढंग से उठाएगी। योजनाओं को धरातल पर लाने में कम से कम से दो साल लग जाते हैं। वे विभिन्न याेजनाओं में भारत सरकार का सहयोग लेंगे। जहां डिफरेंस हैं, वहां संवाद करेंगे। कहा कि सचिवालय का पुराना भवन एक विरासत भवन है, जहां जनकल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। नया भवन आधुनिक तकनीक के साथ सामंजस्य से कार्य करने की सरकार की कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना भी की। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल सेवानिवृत्त धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह और अन्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय में खुलेगा जिम
हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में जिम खोलने की तैयारी है। इसे आम्र्सडेल भवन में खोला जा सकता है। सोमवार को राज्य सचिवालय के कर्मचारियों ने यह मांग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुटकी की कि दस से पांच बजे तक तो काम करना होगा। उसके बाद छह से आठ बजे तक ही इसे खोला जा सकेगा। इसकी चाबी हम अपने पास रखेंगे।


फाइलों को मूव करने की स्पीड बढ़ानी होगी : सुक्खू 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सचिवालय के कर्मचारियों को फाइलों को मूव करने की स्पीड बढ़ानी होगी। उनके ऑफिस से ऊपर तक फाइलें पहुंचने में बहुत वक्त लगता है। कहा कि अगर वे देखते कि फाइल ही नहीं देखनी है तो आर्म्सडेल भवन का उद्घाटन का यह मामला भी फंसा रहता। वह सीएस से छह बजे सुबह बात करते हैं। अगर सोचेंगे कि पांच साल बाद कुछ करेंगे तो यह कभी नहीं होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed