{"_id":"6564aa64678535328b07b2ca","slug":"cm-sukhvindra-sukhu-said-will-make-himachal-a-green-energy-state-in-three-years-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- तीन साल में हिमाचल को बनाएंगे हरित ऊर्जा राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- तीन साल में हिमाचल को बनाएंगे हरित ऊर्जा राज्य
Mon, 27 Nov 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Nov 2023 08:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने सोमवार को गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा शिमला की ओर से आयोजित गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
सीएम ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व में शिरकत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हर चीज के लिए एक निश्चित समय होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकमान से झंडी मिलेगी, उस पर चर्चा होगी। इसके बाद इसकी जानकारी साझा की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार को गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा शिमला की ओर से आयोजित गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 31 मार्च 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण की शुरूआत की है। एच9एन2 को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में आईसीएमआर की ओर से गाइडलाइन आती है, सरकार उन गाइडलाइन पर अमल करती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में लेंगे प्रशासनिक सचिवों की बैठक
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को राज्य सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी, मगर गुरु नानक जयंती पर अवकाश होने के कारण इस बैठक को एक दिन आगे टाल दिया गया है। पिछले कुछ समय से मंडे मीटिंग नहीं हो पा रही थीं। यह बैठक मंगलवार को भी इसी क्रम में बुलाई गई है। मंगलवार को यह बैठक 11 बजे होगी। इसमें अलग-अलग विभागों के कामकाज के बारे में चर्चा होगी। इसमें आगामी शीत सत्र की तैयारी के बारे में भी मंत्रणा हो सकती है।
विज्ञापन