फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Sukhu went to the Secretariat even on the day of Muharram holiday, settled the files

Shimla News: मुहर्रम की छुट्टी के दिन भी सचिवालय गए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, फाइलें निपटाईं

Sat, 29 Jul 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 08:58 PM IST
सार

गुरुवार को रोहडू़ जाने के लिए चंडीगढ़ से चौपर मंगवाया गया था, लेकिन मौसम के पूरी तरह से साफ नहीं होने के कारण यह नहीं उड़ पाया। 

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu went to the Secretariat even on the day of Muharram holiday, settled the files
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फाइलें निपटाईं - फोटो : संवाद

विस्तार

मुहर्रम की छुट्टी के दिन भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को राज्य सचिवालय गए। यहां पर उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों के यहां से अपने कार्यालय में पहुंची फाइलें निपटाईं। इससे पूर्व उन्होंने अपने सरकारी निवास ओक ओवर में मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह से विभिन्न मसलों पर मंत्रणा की। गुरुवार को रोहडू़ जाने के लिए चंडीगढ़ से चौपर मंगवाया गया था, लेकिन मौसम के पूरी तरह से साफ नहीं होने के कारण यह नहीं उड़ पाया। फिर गाड़ी से जाने की योजना बनाई गई, लेकिन कई स्थानों पर सड़क ठीक नहीं होने के कारण समय पर रोहडू् न पहुंच पाने की आशंका रही तो यह कार्यक्रम रद्द हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम सुक्खू तीनों मंत्रियों के साथ राज्य सचिवालय गए। वहां पर उन्होंने विभिन्न फाइलों का निपटारा किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा भी मौजूद रहे। इसके बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंत्री हर्षवर्धन चौहान के घर गए। वहां से लौटने के बाद वह ओक ओवर आए और यहां पर भी फाइलों का निपटारा करते रहे। इनमें तबादलों और अन्य विषयों से संबंधित फाइलें रहीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ओक ओवर से ही अधिकारियों से भी फोन पर संपर्क साधे रहे और उनसे विभिन्न विषयों पर जानकारी एकत्रित करते रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़, सुख आश्रय में दिए दो करोड़
 बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध ट्रस्ट ने शनिवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी उपस्थित रहे। उधर, धुम्मू शाह मेला समिति दाड़ी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed