{"_id":"65bfb5c22baac7d2de0b3a06","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-said-rs-225-crore-will-be-spent-on-milk-processing-plant-in-the-first-phase-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र पर पहले चरण में खर्च होंगे 225 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र पर पहले चरण में खर्च होंगे 225 करोड़
Sun, 04 Feb 2024 09:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि इस संयंत्र की क्षमता शुरुआत में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन होगी, जिसे तीन लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकेगा। इस परियोजना के तहत पहले चरण में निर्माण कार्य पर 225 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल के कांगड़ा जिला के ढगवार में अत्याधुनिक स्वाचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए एनडीडीबी सरकार को परामर्श सेवाएं देगा। प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि इस संयंत्र की क्षमता शुरुआत में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन होगी, जिसे तीन लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकेगा। इस परियोजना के तहत पहले चरण में निर्माण कार्य पर 225 करोड़ खर्च होंगे। संयंत्र से दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, खोया तथा मौज़रेला चीज़ सहित अन्य डेयरी उत्पादों का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से दूध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। इस संयंत्र के लिए चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा तथा ऊना जिले के पशुपालकों और किसानों से दूध खरीद की जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध खरीद में पारदर्शिता लाई जाएगी। दूध खरीद नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संयंत्र को संचालित करने के रोजाना 2.74 लाख लीटर दूध की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित होने के बाद दूसरे चरण में मिल्क पाउडर, आइसक्रीम तथा विभिन्न प्रकार के पनीर का उत्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूध खरीद दर में सीधे 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये से बढ़ा कर 38 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन