फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm sukhvinder Sukhu said posts keep coming and going, democratic values should remain alive, rebels become pr

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले-पद आते-जाते रहते हैं, लोकतांत्रिक मूल्य जिंदा रहने चाहिए, बागियों ने किया धोखा

Wed, 06 Mar 2024 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि जिला में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वालों ने पार्टी के साथ हमीरपुर से भी धोखा किया है। जिस जिला से सीएम होता है वहां पर पार्टी से धोखा जिला से भी धोखा ही है। 
 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said  posts keep coming and going, democratic values should remain alive, rebels become pr
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं लेकिन लोकतांत्रिक मूल्य जिंदा रहने चाहिए। सरकार मजबूत है और पांच साल चलेगी। जिले के बागी विधायकों ने पार्टी और हमीरपुर के साथ धोखा किया है। कभी सोचा नहीं था कि हमीरपुर के विधायक ऐसा काम करेंगे। पद की इतनी लालसा भी सही नहीं होती है। हमीरपुर के पक्का भरो में बुधवार को जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए तमाम षड्यंत्र किए, मगर सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी रही। जिले में कांग्रेस के चिह्न पर चुनाव लड़ने वालों ने पार्टी के साथ हमीरपुर से भी धोखा किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिले के विधायकों के साथ विकासात्मक परियोजनाओं पर कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इन्हीं में से कुछ लोग अचानक सरकार के खिलाफ हो जाएंगे। इन लोगों ने सिर्फ सरकार या पार्टी से ही नहीं, बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के साथ भी धोखा किया है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता नहीं चाहते थे कि बजट पारित हो और इसके लिए वे कई अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पांच वर्ष के लिए सरकार चुनी है और उनकी सरकार पूरे पांच साल तक जनता की सेवा करेगी।
 

विज्ञापन

दोनों नेता सहयोग नहीं कर रहे थे
जिस जिले से सीएम होता है, वहां पर पार्टी से धोखा मतलब जिले के लोगों से धोखा ही है। कांग्रेस के विधायक रहे दोनों बागी नेता हमीरपुर के विकास में सहयोग नहीं कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में उन्हें मंत्री पद का ऑफर किया गया लेकिन उन्होंने पद नहीं लिया। सीएम की कुर्सी उनकी नहीं बल्कि जनता की है। जनसभा में लोगों से लोकसभा चुनाव के लिए वोट की अपील करते हुए सुक्खू ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल का आकलन कर कांग्रेस का समर्थन करें। जो लोग पद के लालच में खुद को बेच देते हैं उन्हें लोकसभा चुनाव में जवाब देना होगा। सरकार से दगा करने वाले अब पंचकूला में कैदी की तरह बैठे हैं। वह पंचकूला से आगे नहीं आ पा रहे हैं। अगर यह लोग उनसे आग्रह करते तो उन्हें वहां से ले आते। इन लोगों से इतना कहना चाहते हैं कि दबाव में मत रहिए। राजनीति में पद की लालसा न रखें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed